कैटरीना कैफ़ ने जब से इंस्टाग्राम ज्वाइंन किया है तब से वह लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है । कैटरीना कैफ़ भले ही मीडिया से शर्माती हो लेकिन उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका शरारती अंदाज अक्सर देखने को मिल जाता है । जिसे देखकर उनके फ़ैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है । सिंपल और सेक्सी का बेजोड़ कॉम्बिनेशन है कैटरीना कैफ़ । जहां कुछ लोगों को कैटरीना का साधारण अंदाज भाता है वहीं कुछ लोगों को कैटरीना का सेक्सी अंदाज हद से ज्यादा अच्छा लगता है ।

Hot-Damn-Katrina-Kaif’s-gutsy-leg-show-will-have-you-melting-like-an-ice-candy-in-hot-summers-watch-video

मन ललचा देंगे कैटरीना कैफ़ के सेक्सी पैर

हाल ही में कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इंस्टा स्टोरी पोस्ट की जिसमें वह अपने सेक्सी पैर दिखाती हुई नजर आ रही है । इस वीडियो में कैटरीना एक कुर्सी पर बैठी हुई नजर आ रही है और छोटी ड्रेस पहन अपने सेक्सी पैरों को मूव करते हुए नजर आ रही है । यकीनन कैटरीना का ये सेक्सी अंदाज हर किसी को इस तपती गर्मी में ठंडी का सा एहसास देगा ।

अभी पिछले हफ़्ते कैटरीना तब सुर्खियों में आई जब पुणे में आयोजित हुए दबंग टूर में एक प्रेस कॉंफ़्रेंस के दौरान कैटरीना और सलमान खान ने भरी महफ़िल में एक कॉफ़ी मग शेयर करते हुए कॉफ़ी पी । और इसके बाद दोनों के बीच प्यार की चर्चा होने लगी । वैसे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि कैटरीना और सलमान की जोड़ी एक साथ काफ़ी अच्छी लगती है ।

यह भी पढ़ें : भरी कॉंफ़्रेंस में मिला सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की 'लव-स्टोरी' का सबूत, ये प्यार नहीं तो और क्या है

फ़िल्मों की बात करें तो, कैटरीना जल्द ही आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ आगामी फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में नजर आएंगी । इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ उनकी आगामी फ़िल्म जीरो में भी नजर आएंगी ।