सतरूपा पाइन- कोई जाना-पहचाना सा नाम नहीं लग सकता है । हो भी क्यों, क्योंकि इस अभिनेत्री ने मधुर भंडारकर की मात्र एक फ़िल्म कैलेंडर गर्ल ही की है, और भी दो साल पहले । लेकिन इसके बावजूद भी वह एक हॉट-सिजलिंग अभिनेत्री हैं यदि यकीन न हो तो उनकी लेटेस्ट तस्वीर पर जरा एक नजर डालिए जो हाल ही में सतरूपा ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट की है । उनकी तस्वीर जितनी हॉट है उससे कहीं ज्यादा शानदार उसका कैप्शन है । अपने भूला दिए जाने वाले डेब्यू के बावजूद भी वह अपनी इस तस्वीर से फ़ीर से सुर्खियों में आने का दम रखती है ।

कल, सतरूपा पाइन ने अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर को पोस्ट किया जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा कर रख दी । इस तस्वीर में वह बिकिनी पहने हुए समुद्र के पास खड़ी हुई है । उनके एब्स और गठीला बदन उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहा है । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, , “Wild and free just like the SEA!”

सतरूपा पाइन हाल ही में एक बंगाली मनोवैज्ञानिक फिल्म मेहेर अली में नजर आईं थी । इसके अलावा, वह बंगाली वेब श्रृंखला बौमा डिटेक्टिव का भी हिस्सा है, जिसमें उनके सह-कलाकार रोहित रॉय हैं।