कैटरीना कैफ़ इन दिनों अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म टाइगर जिंदा है की रिलीज की तैयारी में जुटी हुई है । दर्शक काफ़ी साल बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए बेहद उत्साहित है । फ़िल्म से पहले, दोनों ने साथ में प्रतिष्ठित मैगजीन वोग इंडिया के लिए साथ में फ़ोटोशूट करवाया । जिसे देखकर यकीनन उनकी गहरी बॉंडिंग का पता लगाया जा सकता है जो फ़ोटोशूट में भी झलकी ।

हम आपको सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की सिजलिंग कैमिस्ट्री को बयां करते वोग इंडिया के लिए कराए गए फ़ोटोशूट की झलकियां तो दिखला चुके है और अब हमारे पास है कैटरीना कैफ़ के बेहद मदहोश कर देने वाले फ़ोटोशूट की कुछ झलकियां जिसमें कैटरीना हद से ज्यादा हॉट और सेक्सी दिखाई दे रही है । कैटरीना ने हाल ही में लेटेस्ट इश्यू की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया । इन फ़ोटो को पोस्ट करते हुए कैटरीना ने लिखा, “Playing ????up with @vogueindia @signe_vilstrup @Anaitashroffadajania.”

फ़ोटो की सीरिज के पहले फ़ोटो में कैटरीना कैफ़ ओरेंज कलर के रॉम्पर व घुटने तक के गोल्डन बूट्स और शर्ग में अपनी सेक्सी अदाओं के जलवे दिखा रही है ।

दूसरे शॉट में कैटरीना कैफ़ मॉस्कोनो की ब्लैक-व्हाइट-ओरेंज कॉम्बिनेशन की वेस्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रही है । बाइक पर पोज देती कैटरीना कैफ़ इसमें कहर ढा रही है ।

अंतिम शॉट ब्लैक एंड व्हाइट टच लिए हुए है जिसमें कैटरीना कैफ़ एसेंस ऑफ़ काई की डिजाइनर बेज कलर की लिंगरी में अपनी अदाओं के जलवे बिखेर रही है । फ़ार्मा की डेनिम जैकेट से कैटरीना ने अपनी लिंगरी को पेयर किया । सिंपल मैक अप, स्मोकी आईज और समंदर की उठती लहरें उनके इस फ़ोटो को और ज्यादा आकर्षक आ रही है ।

गौरतलब है कि, अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।