हाल ही में खबर आई थी कंगना रानौत ने शबाना आजमी की ‘दीपिका बचाओ’ कैंपेन को समर्थन देने से इंकार कर दिया था । इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था । लेकिन अब कंगना रानौत इसस मुद्दे पर खुलकर सामने आई हैं । बेबाक और खुलकर बोलने वाली कंगना ने अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया है कि उन्हें दीपिका के साथ कोई दिक्कत नहीं है । उनका मुद्दा शबाना आज़मी के साथ है, जो इस विशेष याचिका की अगुवाई कर रही हैं ।

कंगना ने स्प्ष्ट किया है कि, "मैं जोधपुर में मणिकर्णिका की शूटिंग कर रही थी, तभी मुझे अपनी खास दोस्त अनुष्का शर्मा का फोन आया । उन्होंने मुझे शबाना आजमी की लिखित याचिका के बारे में बताया । मैंने उन्हें समझाया कि दीपिका पादुकोण को मेरा पूरा सपोर्ट है । लेकिन मैं शबाना आजमी की इस तरह की राजनीति से दूर रहना चाहती हूं । देश में इस समय जो परिस्थितियां हैं उसपर मेरा अपना एक नजरिया है । मैं खुद की ही कई चीजों में बाधक बनती रही हूं और 'दीपिका बचाओ' जैसी महिलावादी आंदोलनों का हिस्सा रही हूं, लेकिन जिसके द्वारा इस अभियान को चलाया जा रहा था उसने छेड़छाड़ के बाद मेरा चरित्र हनन किया था । ऐसा लगता है कि यह उन्हीं में से एक है । अनुष्का मेरी बात को समझ गईं और मुझे खुशी है कि वो मेरे पास यह मुद्दा लेकर आईं । जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि दीपिका को मेरा पूरा सपोर्ट है । बिना किसी और का सपोर्ट लिए जो लोग मुझे सही लगते हैं उनका समर्थन करने के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से समर्थ हूं ।"

लगता है कि कंगना को दीपिका के साथ कोइ दिक्कत नहीं है । दिलचस्प बात ये है कि कंगना रानौत भी एक ऐतिहासिक ड्रामा बेस्ड फ़िल्म रानी लक्ष्मीबाई, मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ़ झांसी की शूटिंग कर रही है ।