
अभी कुछ ही दिन पहले, हमने आपको मॉडल से एक्ट्रेस बनी एमी जैक्सन की गोल्ड जालीदार क्रॉप टॉप पहने हुए एक फ़ोटो दिखलाई थी जिसमें एमी ने अंदर कुछ नहीं पहना हुआ था । और एमी की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी । अब एमी ने अपनी एक और फ़ोटो पोस्ट की है जिसमें एमी एक बार बारिश के मौसम में तापमान को बढ़ाती हुईं नजर आ रही हैं । वास्तव में, हाल ही में रिलीज हुई गाल गोडोट अभिनीत हॉलीवुड फ़िल्म वंडर वुमन, जो विश्व स्तर के बॉक्सऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, के अपने संस्करण को पुनः बनाने के लिए, एमी जैक्सन ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपने कॉमिक बुक कैरेक्टर को कुछ इस तरह शेयर किया ।
इस फ़ोटो में एमी जैक्सन बेहद हॉट लग रही हैं । ऑफ़ शॉल्डर टैंक टॉप पहने हुए एमी ने लिखा, “Like a ???????? in a ???? shop… shot my this Wonder Woman @fancygomez for a special piece in @galore ????”. फ्रेंकी मार्क - नैन्सी गोमेज़ द्वारा क्लिक किए इस फोटो में एमी को बो जानिक द्वारा स्टाइल किया गया है, जिसे एकबार देखकर हम अपनी आँखे नहीं चुरा सकते ।

इतना ही नहीं यदि हम दूसरी तस्वीर पर नजर डाले तो, इसमें एमी एक फ़ैशन वेबसाइट के लिए हॉट फ़ोटोशूट करवाते हुए नजर आ रही है जिसमें एमी ने जालीदार क्रॉप टॉप पहना हुआ है । इस फ़ोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए एमी ने लिखा, “The best one yet. Excited for the new adventures coming up. Shot by samara morris in Ibiza”, हालांकि बाद में एमी ने इसे हटा दिया ।
फ़िल्मों की बात करें तो, एमी जैक्सन जल्द ही रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ आगामी फ़िल्म 2.0 में नजर आएंगी । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















