ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा न केवल अपने अभिनय से बल्कि अपने सेक्सी लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना देती है । रेड कार्पेट से लेकर मैगजीन कवर्स तक प्रियंका चोपड़ा ने हर किसी का ध्यान, अपनी खूबसूरती की तरफ़ खींचा ।

और अब प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट कवर फ़ोटोशूट आपको मदहोश कर देगा । वोग इंडिया ने हाल ही में अपनी मैगजीन के सितंबर अंक के लिए प्रियंका चोपड़ा का स्मोकी फ़ोटोशूट किया जो इससे पहले शायद ही कभी नजर आया । प्रियंका ने इस कवरफ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, , “Unstoppable. Unruly. Unconstrained. Call it what you like. It is what it is. Thank you @VOGUEIndia.”

कवर पेज की बात करें तो, इसमें प्रियंका ने नीले रिक्की द्वारा डिजाइन किए गए ब्लैक नेट के साथ ब्लैक होल्टर नेक वाले बिकिनी टॉप पहना हुआ है । उनकी हॉटनैस को बढ़ा रहा है उनका बोल्ड मेक-अप, विंग्ड लाइनर, मैनीक्योर मैटेलिक नेल्स । प्रियंका चोपड़ा अपने लु्क से किसी को भी मदहोश कर सकती है ।

यदि आप केवल ये सोच रहें हैं कि कवर शूट कमाल का है तो, अंदर की तस्वीरें देखकर तो आपके होश उड़ जाएंगे । एक शॉट में प्रियंका चोपड़ा, ने स्कीवंस वाली काफ़ी उत्तेजक ड्रेस पहनी हुई है जिसमें उनका सेक्सी फ़िगर साफ़-साफ़ देखा जा सकता है । स्मोकी आंखें, हल्का मेक-अप, मदहोश नजर उनके लुक को और भी ज्यादा हॉट और आकर्षक बना रही है । जबकि दूसरे फ़ोटो में प्रियंका ने गोल्ड सीक्वंस शर्ट पहनी हुई है जिसमें उनकी हॉटनैस कहर ढा रही है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फ़िल्म इजंट इट रोमांटिक की शूटिंग कर रही हैं । इस फ़िल्म में वे रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी । यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है । टोड स्ट्रॉस-स्कुलसन द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 14 फ़रवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा, प्रियंका जल्द ही अपने क्राइमा ड्रामा सीरिज टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करेंगी । प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड फ़िल्म ए किड लाइक जेक है । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म में जिम पार्सन्स, क्लेयर डेन्स और ओक्केविया स्पेन्सर अहम भूमिका में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में प्रियंका सिंगल मदर का किरदार अदा करेंगी ।