ब्रिटिश मॉडल से अभिनेत्री बनी एमी जैक्सन, अपने फ़ैन को अपनी बेहद हॉट और खूबसूरत तस्वीरों से खुश करती रहती हैं । एमी, इन दिनों ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं और अपने फ़्री टाइम को एंजॉय कर रही हैं ।

शुक्रवार के दिन, एमी जैक्सन ने बेहद हॉट बिकिनी में अपनी एक फ़ोटो शेयर की जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं और उनकी दोस्त ने भी वैसी ही हॉट बिकिनी पहनी हुई है । एमी ने अपनी हॉट तस्वीर से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है । एमी ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, , “BeachBum Babiesss – @zarazoffany.”

फ़िल्मों की बात करें तो, एमी जैक्सन जल्द ही फ़िल्ममेकर शंकर की आगामी फ़िल्म 2.0 में रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ नजर आएंग़ी । यह फ़िल्म अगले साल की शुरूआत में रिलीज होगी ।