तापसी पन्नू इन दिनों अपनी कॉमेडी फ़िल्म जुड़वा 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस फ़िल्म का पिछला शेड्यूल मॉरिशस में इस हफ़्ते की शुरूआत में शुरू हुआ था जहां फ़िल्म के मुख्य कलाकार वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलिन फ़र्नांडिस एक सीन की शूटिंग करते हुए नजर आए थे ।

ऐसा लगता है जैसे कि तापसी पन्नू ने अपनी आगामी फ़िल्म जुड़वा 2 में बिकिनी पहनी है । हाल ही में तापसी ने जालीदार टॉप के साथ फ़ूलों वाली बिकिनी पहने हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की । तापसी ने शूट के बाद इस तस्वीर को पोस्ट किया और इस फ़ोटो में तापसी काफ़ी हॉट दिखाई दे रही है । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए तापसी ने लिखा, “You can always be a part of the ocean but what makes u stand out is your ability to create ripples….. Enroute home. #ScheduleWrap #Judwaa2.”

डेविड धवन द्दारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म जुड़वा 2 सलमान खान अभिनीत जुड़वा का सीक्वल है । इस फ़िल्म में वरुण धवन डबल रोल, प्रेम और राज के रूप में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।