Here's how Ajay Devgn and Emraan Hashmi announced the release date of Baadshaho1

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई और डर्टी पिक्चर के बाद फ़िल्ममेकर मिलन लुथरिया इन दिनों अजय देवगन और इमरान हाशमी के साथ अपनी आगामी फ़िल्म बादशाहो की शूटिंग में व्यस्त हैं । इन दिनों फ़िल्म की कास्ट दूसरे शूटिंग शेड्यूल की शूटिंग जोधपुर में कर रही है ।

आज दोपहर, फ़िल्म की कास्ट ने निर्देशक मिलन लुथरिया के साथ मिलकर फ़िल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया । भूषण कुमार (टी-सीरिज), द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म बादशाहो सिनेमाघरों में 1 सितंबर 2017 को रिलीज होगी । अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक फ़ोटो शेयर किया जिसमें इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और मिलन लुथरिया फ़िल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर रहे हैं । फ़ोटो पर कैप्शन लिखा, 'हर संत का एक भूतकाल होता है और हर पापी का एक भविष्य.... 'बादशाहो' एक सितंबर को' । (“Every saint has a past… Every sinner has a future. @Baadshaho. 1st September.”)

मिलन लुथरिया कहते हैं कि, “प्रोडक्शन के बाद जरूरत पड़ने वाले समय और मेरे द्दारा प्लान की गई बड़े पैमाने पर प्रमोशनल एक्टिविटी को ध्यान में रखते हमने फ़िल्म की रिलीज डेट 1 सितंबर फ़ाइनल कि है ।”

Here's how Ajay Devgn and Emraan Hashmi announced the release date of Baadshaho2

बादशाहो फ़िल्म एक मल्टी स्टारर फ़िल्म है । सूत्रों के मुताबिक, जोधपुर में लगे सेट को बहुत ही सिक्योरिटी में रखा जा रहा है क्योंकि भीड़ कलाकारों को अपने मोबाइल मेम कैद करने के लिए लालियत है । फ़िल्म का शॉट केवल रियल लोकेशन पर ही फ़िल्माया जाना है, मिलन ने अपनी इंटरनेशनल एक्शन टीम के साथ 2000 से ज्यादा ऐसे स्थानों को कवर किया है जो पहले कभी देखे ही नहीं गए ।

बादशाहो एक बीहड़, देहाती और सख्त एन्टर्टेनर फ़िल्म है जिसमें अजय देवगन के अलावा विद्युत जामवाल, इलियाना डी'क्रूज़ और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ।