इसमें कोई दो राय नहीं है कि टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं और दुनिया के सबसे कम उम्र के एक्शन स्टार भी हैं । टाइगर श्रॉफ ने अपनी पिछली फिल्म वॉर में एक शानदार परफॉर्मेंस दी थी, जिसके लिए उन्हें दर्शकों और आलोचकों द्वारा समान रूप से उन्हें खूब सरहाया गया था । और अब एक बार फ़िर टाइगर श्रॉफ अपनी एक्शन ड्रामा बागी फ्रैंचाइज़ी के तीसरे भाग, बागी 3 में खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आएंगे । माना जा रहा है कि बागी 3 के एक्शन का लेवल अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा । इस फ़िल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी ।

टाइगर श्रॉफ ने बागी 3 के लिए बॉडी ट्रांसफ़ोरमेशन
बागी 3 की शूटिंग के दौरान टाइगर ने फिल्म के लिए अपना बॉडी ट्रांसफ़ोरमेशन किया जिसके लिए उन्होंने कठिन प्रशिक्षण और वर्किंग सेशन शुरू किया था । सूत्रों के अनुसार, यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके शरीर की नसें साफ़ दिखाई दे सके, टाइगर ने अपना बॉडी फैट 6% प्रतिशत तक कम कर दिया था ।
फ़िल्म के पोस्टर और ट्रेलर को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है । टाइगर अभिनीत फिल्म के प्रति प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है जो अपने पसंदीदा अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है ।
टाइगर का डायट प्लान
प्रोडक्शन हाउस से जुड़े स्रोत के अनुसार, ''टाइगर का बॉडी फैट औसतन 10 से 12% प्रतिशत तक था । एक इंसान के लिए, 6% या 6% से कम बॉडी फैट प्राप्त करना बहुत मुश्किल है क्योंकि एक निश्चित स्तर के बाद, शरीर स्व-अस्वीकृति मोड पर चला जाता है और भूख नहीं लगना शुरू हो जाता है जो अंततः मेटाबोलिक रेट को कम करता है ।
![]()
टाइगर ने हासिल की सही फ़िजिक
टाइगर ने फिल्म के लिए इस फिजिक को हासिल करने के लिए एक विशिष्ट आहार और रोजाना दो बार कसरत का पालन किया । उनके खानपान में ओटमील के साथ 8-10 अंडे का सफेद हिस्सा शामिल था ।और उनके दोपहर के खाने में उबले चिकन और सब्जियों के साथ भूरे चावल शामिल किए गए थे । टाइगर दिनभर ड्राई फ्रूट्स और नट्स को स्नैक्स के तौर पर खाते थे । उनके शाम के नाश्ते में एक प्रोटीन शेक शामिल है और दिन का आखिरी भोजन मछली और ब्रोकोली है । राज ढोले ने टाइगर को ट्रेनिंग दी थी ।"
वही, टाइगर कहते हैं, ''सर्बिया में शूटिंग करना टास्क की तरह था, मौसम काफी अजीबोगरीब था । बिना शर्ट के लुक के लिए मुझे अपने शरीर की अतिरिक्त चर्बी को पूरी तरह से नष्ट करना था और 6% तक बॉडी फैट बनाए रखना था । यह विशेष रूप से -3 डिग्री के तापमान में महत्वपूर्ण क्लाइमेक्स दृश्य को 45 दिनों के लंबे एक्शन शेड्यूल में फिल्माना कठिन था । और मैं केवल शूटिंग के पहले और बाद में कसरत कर सकता था । इसलिए, मुझे बीच में जब भी वक़्त मिलता था एक्सरसाइज कर लिया करता था । इसलिए, इन त्वरित सेशन और प्रतिबंधित कैलोरी के सेवन ने मुझे शर्टलेस सीक्वेंस के लिए फिट रखा था ।''
यह भी पढ़ें : Baaghi 3 Trailer: इमोशन-ड्रामा और एक्शन की ट्रिपल डोज से भरा टाइगर श्रॉफ की बागी 3 का ट्रेलर
बागी 3 इस साल 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें टाइगर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं । यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है ।
















