दमदार पोस्टर के साथ दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के बाद, निर्माताओं ने आज बागी 3 का पावरपैक ट्रेलर जारी कर दिया है जिसमें टाइगर श्रॉफ के किरदार 'रॉनी' ने एक ओर धमाकेदार कहानी के साथ वापसी कर ली है । ट्रेलर भावनाओं, एक्शन और ड्रामा का एक बेहतरीन पैकेज है जो बागी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त में बड़े पैमाने पर नज़र आ रहा है ।
![]()
टाइगर श्रॉफ ने खतरनाक एक्शन
ट्रेलर की शुरुआत शांतिमय वातावरण से होती है जहाँ सभी एक सुखी जीवन व्यतीत करते हुए नज़र आ रहे है लेकिन तब कुछ ऐसा घटता है जिसे सब कुछ उथल-पुथल हो जाता है लेकिन इस रहस्य को गुप्त ही रखा गया है । टाइगर को एक्शन से भरपूर सीक्वेंस में देखा जा सकता है, जो पहले कभी नहीं देखा गया है । निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है ।
टाइगर ट्रेलर में धुंआधार एक्शन के साथ कई स्टैग लीप और सड़कों पर फुल स्प्लिट करते हुए नज़र आ रहे है । यह मूव्स निश्चित रूप से पहले कभी नहीं देखे गए है और आप इसे देखना का मौका अपने हाथ से गवाना नहीं चाहेंगे । टाइगर ने अपनी परफ़ेक्ट बॉडी दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है और वह बहुत हॉट लग रहे है ।
वही, श्रद्धा कपूर एक अनदेखे अवतार में नज़र आ रहीं है और ट्रेलर ने अभी से सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है और दर्शकों से अपार प्यार मिल रहा है । बागी 3 इस साल 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें टाइगर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं । यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है ।
















