अपनी जबरदस्त कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले एक्टर/कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लोगों के दिलों में अपनी एक ऐसी छाप छोड़ी है कि कोई उनके किसी भी किरदार को भूला नहीं पाया है । कपिल शर्मा के शो में अपने किरदार 'गुत्थी' से लेकर 'रिंकू भाभी' तक सुनील ग्रोवर ने हर घर में अपनी एक अलग पहुंच बनाई । पुरुष होकर महिला के कपड़े पहनक लोगों को हंसाना और वो भी सभ्यता के साथ, किसी के लिए आसान नहीं है, लेकिन सुनील ग्रोवर ने तो मानो इसमें महारथ हासिल कर ली है ।

सुनील ग्रोवर के सभी किरदार हुए लोकप्रिय
सुनील ने लोकप्रिय किरदार-गुत्थी, डॉक्टर गुलाटी, रिंकी भाभी बनकर सभी को खूब हंसाया है । और अब सुनील के इन सभी किरदारों को एक साथ लाने का काम किया है बॉलीवुड के दिग्गज फ़ोटोग्राफ़र अविनाश गोवारिकर । फ़ोटोग्राफ़र अविनाश गोवारिकर ने सुनील के सभी लोकप्रिय किरदारों का एक फ़ोटो क्लिक किया जिसे सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ।
फ़ैंस को पसंद आए सभी किरदार
सुनील के फ़ैंस उनके सभी किरदारों को एक फ़्रेम में दिखाने के लिए खूब धन्यवाद कर रहे है और पसंद भी कर रहे है । वहीं पटाखा फ़िल्म में सुनील की को-स्टार सान्या मल्होत्रा ने भी उनके इस एपिक फ़ोटो पर दिलचस्प रिएक्शन दिया है । सान्या ने लिखा, "As Doctor main bata rahi hu tussi great ho".
यह भी पढ़ें : सुनील ग्रोवर ने 'औरत' बनकर लोगों को हंसाने के पीछे के अपने सीक्रेट को खोला
टीवी शो के अलावा सुनील पिछली बार सलमान खान के साथ फ़िल्म भारत में भी नजर आए थे । उन्होंने कई अन्य बॉलीवुड फ़िल्मों में भी काम किया है ।
















