
शाहरुख खान को न केवल रोमांस का किंग कहा जाता है बल्कि उन्हें उनके जबरदस्त सेंस ऑफ़ ह्यूमर के लिए भी जाना जाता है । शाहरुख की हंसी मजाक करने की टाइमिंग न केवल फ़िल्मों तक सीमित है बल्कि वह अपनी असल जिंदगी में भी अपने इस व्यवहार के लिए जाने जाते हैं ।
ऑल इंडिया बकचोद (एआईबी) समूह के कॉमेडियन रोहण जोशी और तन्मय भट्ट हाल ही में एक टॉक शो में उपस्थित हुए जहां उन्होंने अपनी जिंदगी, करियर और कॉमेडी के सफ़र की सामान्य सी बात की । इसका सबसे अहम हिस्सा रहा जब उन्होंने रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का मजाक बनाया । इस सेगमेंट के दौरान, उनसे पूछा गया कि किस सेलिब्रिटी का वो मजाक उड़ाना चाहेंगे यदि वह कर सकते तो । तो उन्होंने बिना किसी हिचक के तुरंत जवाब दिया शाहरुख खान । उन्होंने उस बारें में भी बात की जब वह फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स की स्क्रिप्ट लिख रहे थे, जिसे शाहरुख खान होस्ट करने वाले थे । उन्होंने कहा कि शाहरुख खान उन लोगों में से एक है जो हम जैसे लोगों को एक झटके में खत्म कर देगा यदि उसे हमारा मजाक बनाने का मौका दिया जाए तो ।
जैसे ही ये शब्द इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगे, शाहरुख खान ने तुरंत उनका उस इंटरव्यू का जवाब कुछ इस तरह दिया, “U guys make me blush. @thetanmay & @mojorojo keep on being as talented as you are and spread laughs.”
U guys make me blush. @thetanmay & @mojorojo keep on being as talented as you are and spread laughs. https://t.co/vrUu11XAHb
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 4, 2016
I Dont how to imitate a 25 years of Success Countries biggest Business man ~ Rohan Joshi , Tanmay Bhatt (AIB) pic.twitter.com/hfmqMKJ2mN— Why So Serious ! (@surrealzakir) December 3, 2016
















