I remember Jayalalitha as a wonderful co-star - Dharmendra

हमारे बॉलीवुड के गरम धरम उर्फ़ धर्मेंद्र ही बॉलीवुड की ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें जयललिता के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ । तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन से वह बहुत दुखी और हैरान धर्मेंद्र ने बोला कि, “जब मैंने उनके देहांत के बारें में सुना तो मुझे उनके साथ की गई वो सभी शूटिंग एकदम से याद आ गई । हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया । मैंने और जयललिता ने साथ में साल 1968 में आई फिल्म 'इज्जत' में साथ काम किया था । मेरा उस फ़िल्म में डबल रोल था । जिसमें मेरे एक किरदार के लिए काजोल की मां तनुजा थी और दूसरे के लिए जयललिता थी । तब उन्हें 'अम्मा' के नाम से नहीं जाना जाता था । वह एक समर्पित ध्यान केंद्रित सह-कलाकार थी ।"

जयललिता के साथ शूटिंग के दिनों को याद करते हुए धर्मेंद्र ने कहा, “हम फ़िल्म की शूटिंग के लिए करीब डेढ़ महीने के लिए मनाली में थे । लोकेशन बहुत अच्छी थी, को-स्टार्स और भी अच्छे थे और खान सबसे अच्छा था । जयललिता अपनी मां के साथ सेट पर आती थीं और वे अक्सर हम सब के लिए अपने साथ दक्षिण भारतीय व्यंजन लेकर आती थी । वो भी क्या दिन हुआ करते थे जब लोग एक साथ काम करने के दौरान घनिष्ठ संबंध में बंध जाते थे ।”

जयललिता एक अच्छी सह कलाकार, अच्छी दोस्त और बहुत अच्छी डांसर थीं, इस बात को याद करते हुए धर्मेंद्र ने कहते हैं “हेमा की तरह, वह बहुत अच्छी डांसर थी । मुझे याद है उन्होंने इज्जत में बहुत डांस किए हैं । शूटिंग के दौरान हममें ये असमानता थी ।”

धर्मेंद्र ने जयललिता के साथ काफ़ी अच्छे संबंध बनाए रखे थे । “मैं कभी-कभी मद्रास (चेन्नई) जाया करता था तो उन्हें फोन कर लिया करता था । हम कई बार मिले भी । लेकिन वह सिनेमा की बजाय कई महत्वपूर्ण चीजों में व्यस्त रहती थीं । मुझे बहुत गर्व है कि वह अपने करियर में इतनी सफ़ल हुईं । वह और भी आगे जाती यदि किस्मत उन्हें हमसे दूर नहीं ले जाती । अपने

को स्टार्स और सहकर्मियों को इस तरह खोने से बहुत दिल टूटता है ।”