
हमने आपको ये पहले ही बता दिया था कि सोनाक्षी सिन्हा जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं उतनी ही अच्छी पेंटर भी हैं । अपने मेंटर सलमान खान की तरह सोनाक्षी सिन्हा को आर्टवर्क में बहुत लगन है इसलिए वह अपने खाली समय में अक्सर पेंटिंग करती हैं । अब सोनाक्षी अपने पेंटिंग के टेलेंट को आगे बढ़ाते हुए दुनिया को अपना ये कौशल दिखाना चाहती हैं ।
सोनाक्षी सिन्हा अपनी पेंटिंग्स की एग्सीबिशन करने की योजना बना रही हैं और उनमें से 30 पेंटिंग़्स किसी उद्देश्य के लिए पहले ही चुन ली गईं हैं । सोनाक्षी सिन्हा ने फ़ोटोग्राफ़र रोहण श्रेष्ठ की मदद से बहुत ही खूबसूरत फ़ोटोशूट किया जहां वह अपनी पेंटिंगे के आगे ऐसे खड़ी हैं कि मानो वो खुद भी एक पेंटिंग हो ।

इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, “Unveiling the artist and the art as one! @rohanshrestha projected my paintings onto me resulting in this! Thanks Ro, i love it!!” सोनाक्षी ने आगे लिखा, “One more… when your canvas is your world… make it colorful! @rohanshrestha #colourtherapy #art #painting.”
फ़ोर्स 2 में नजर आई सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों नूर की तैयारियों में जुटी हुईं हैं जहां वह एक पत्रकार के किरदार में नजर आएंगी । सुनील सिप्पी के निर्देशन में बनी फ़िल्म नूर पाकिस्तानी पत्रकार-लेखक सबा इम्तियाज़ के उपन्यास कराची 'यू आर किलिंग मी' पर आधारित है । फ़िल्म की कहानी एक महिला पत्रकार आयशा और उसके काम के संघर्ष के इद-गिर्द घूमती है और यह फ़िल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















