इस साल की सबसे स्वादिष्ट फ़िल्म बरेली की बर्फ़ी ने अपने ट्रेलर, गानों और पोस्टर से सभी को अपना दीवाना बना लिया है । फ़िल्म की दिलचस्प कहानी, दिलचस्प किरदार फ़िल्म के प्रति लोगों की जिज्ञासा को बढ़ाने का काम कर रहे हैं । और अब हाल ही में फ़िल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें राजकुमार राव साड़ी में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं जबकि कृति सैनॉन और आयुष्मान खुराना उन्हें निहारते हुए नज़र आ रहे ।

जबकि ट्रेलर में हमें इस तथ्य से परिचित कराया गया कि प्रीतम विद्रोही एक साड़ी स्टोर में एक सेल्समैन है, तो वही यह पोस्टर विचित्र तरीके से इस कथा को बढ़ावा देते हुए नज़र आया । प्रीतम विद्रोही के रूप में राजकुमार राव को फिल्म में दो अलग-अलग अवतारों में देखा जाएगा, एक है शांत और डरपोक साड़ी विक्रेता और वही दूसरा किरदार है मवाली ।

पोस्टर में अनुभवहीन और भोला राजकुमार राव साड़ी में लिपटे हुए नज़र आ रहे है जबकि कृति सैनॉन असमंजस में और आयुष्मान खुराना असहाय दिख रहे है । इसमें कोई दोराय नहीं हैं, तीनों के बीच कमाल का समीकरण है । बरेली की बर्फी का नया पोस्टर उतना ही विचित्र है जितनी विचित्र यह रंगीन फ़िल्म है । चमकदार पोस्टर और बेहतरीन ट्रेलर के साथ दर्शकों को लुभाने के बाद, फ़िल्म के एक और दिलचस्प पोस्टर ने दर्शको का दिल गार्डन-गार्डन कर दिया है । वर्ष की सबसे स्वादिष्ट फिल्म हमे मनोरंजक करने में कोई कसर नही छोड़ रही है ।

जीवन को प्रकाशित करने वाली यह फ़िल्म, बड़े-बड़े सपने देखने वाली एक छोटे से शहर की लड़की बिट्टी की कहानी के चारों ओर घूमती है । बोल्ड और हंसमुख बिट्टी अपने दूल्हे की तलाश में है, जबकि चिराग उर्फ आयुष्मान खुराना और प्रीतम उर्फ राजकुमार राव अपने प्यार के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए नज़र आएंगे ।

फिल्म का ट्रेलर हर किसी को लुभा रहा है, वही फिल्म का संगीत दर्शकों के दिलों पर राज़ कर रहा है । गीत 'स्वीटी तेरा ड्रामा' और 'नज़्म नज़्म' ने तहलका मचा दिया है । दूसरी ओर नया गीत 'ट्विस्ट कमरीया' में कृति सैनॉन का शक्तिशाली ब्रेक डांस और बिट्टी और चिराग की केमिस्ट्री को हर कोई सराह रहा है ।

बरेली की बर्फी में पहली बार कृति सैनॉन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव एक साथ नज़र आएंगे । अश्विनी अय्यर तिवारी द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म जंगली पिक्चर्स और बीआर स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की गई है, और यह 18 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।