सलमान खान इन दिनों अपनी पिछली फ़िल्म, टाइगर जिंदा है की जबरदस्त सफ़लता से सातवें आसमान पर है । इन दिनों सलमान रेमो डिसूजा द्दारा निर्देशित फ़िल्म रेस 3, की शूटिंग कर रहे है । और हाल ही में उन्होंने अपनी इस फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है । इतना ही नहीं टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस्ड फ़िल्म भारत के लिए उन्होंने अपनी पूरी तैयारी कर ली है । सलमान खान के पास पाइपलाइन में कई सारे प्रोजेक्ट्स है । और इसी बीच साजिद नाडियाडवाला ने उनके लिए एक और फ़िल्म का ऐलान कर दिया है, जो उन्हीं की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म का सीक्वल है । जी हां, सलमान खान जल्द ही अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म किक के सीक्वल किक 2, में नजर आएंगे । यह फ़िल्म अगले साल क्रिसमस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।CONFIRMED-Salman-Khans-Kick-2-to-release-on-Christmas-2019

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस खबर पर मुहर लगाते हुए कहा कि, सलमान अभिनीत किक 2, साल 2019 में क्रिसमस की छुट्टीयों के दौरान थिएटर में रिलीह होगी । वह इस फ़िल्म को निर्देशित करने के लिए बेहद उत्साहित है ।CONFIRMED-Salman-Khans-Kick-2-to-release-on-Christmas-20191

फ़िर दिखेगा सलमान खान का डेविल अवतार

हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस फ़िल्म में सलमान की हिरोइन कौन बनेगी । हमें नहीं पता कि निर्देशक-अभिनेता की ये जोड़ी फ़िर से जैकलिन फ़र्नांडीज को साइन करेगी या इस बार किसी अन्य अभिनेत्री को सलमान के अपोजिट रोमांस करने का मौका मिलेगा । लेकिन इतना तो तय है कि किक 2, में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे । सलमान इसमें डेविल उर्फ़ देवी लाल सिंह के अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है ।

यह भी पढ़ें : हो गया खुलासा, सलमान खान को मिली लड़की की ये है पूरी जन्मकुंडली

गौरतलब है कि कल सलमान सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे जब उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर 'लड़की' मिलने का ऐलान कि्या । उनके इस ट्वीट के बाद तो मानो उनके फ़ैंस के बीच खलबली सी मच गई थी । लेकिन फ़िर बाद में उन्होंने साफ़ किया कि ये लड़की, उन्हें उनके प्रोडक्शन में बनने वालि फ़िल्म लवरात्री, जिसमें अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे, के लिए मिली है । वारिना हुसैन नाम की ये लड़की लवरात्री में आयुष के अपोजिट नजर आएंगी ।