बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आज, 8 दिसंबर को अपना 85वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं । धर्मेंद्र को अपने जन्मदिन पर न केवल फ़ैमिली और दोस्तों से बल्कि करोड़ों फ़ैंस से भी ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं । धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हम आपके लिए लेकर आए हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी 7 अनसुनी बातें ।

धर्मेंद्र का 85वां जन्मदिन
1. धर्मेंद्र को साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी ने फ़िल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से लॉन्च किया था । लेकिन ये फ़िल्म बुरी तरह से फ़्लॉप हुई थी । लेकिन फ़िर भी अर्जुन और धरमजी दोस्त बने रहे । धरमजी ने अर्जुन हिंगोरानी की कई फ़िल्मों में काम किया जिन्हें ‘KKK’ के नाम से भी जाना गया- कहानी किस्मत की, कब क्यों और कहां, खेल खिलाड़ी का और कातिलों के कातिल ।
2. एक सच्चा दोस्त होने के नाते धमरजी ने अर्जुन हिंगोरानी की तरह ओ पी रल्हन, मनमोहन देसाई, रामानंद सागर और हृषिकेश मुखर्जी को भी कभी न नहीं कहा । धर्मेंद्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ऋषि दा की फ़िल्म सत्यकाम में था । ऋषिदा ने मुझे बताया था कि उनके पसंदीदा अभिनेता धर्मेंद्र थे । हालांकि इस बात से ऋषि दा के दूसरे पसंदीदा अभिनेता राजेश खन्ना नाराज हो गए थे ।
3. धर्मेंद्र और उनकी को-स्टार शर्मिला टेगौर का जन्मदिन सेम दिन आता है, 8 दिसंबर । दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे के साथ कई फ़िल्में की है जिसमें तीन हृषिकेश मुखर्जी की क्लासिक फ़िल्में हैं- अनुपमा, सत्यकाम और चुपके चुपके ।
4. धर्मेंद्र ने सुपरस्टार होते हुए भी महिला प्रधान फिल्में करने में कभी संकोच नहीं किया । अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री नूतन के साथ सूरत और सीरत में काम किया था । इस फ़िल्म को नूतन के पति ने डायरेक्ट किया था । ये जानते हुए भी कि इस फ़िल्म में नूतन का मुख्य रोल है, धर्मेंद्र ने करने से इंकार नहीं किया । इसके बाद धमर जी ने नूतन के साथ बंदिनी की जिसमें भी नूतन का दमदार रोल था । इस तरह से धमरजी ने अपनी पॉजिशन बरकरार रखी ।
धर्मेंद्र ने अपने करियर में डिंपल के अलावा किसी अन्य एक्ट्रेस के साथ किसिंग सीन नहीं दिया
5. धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे बहुमुखी साहसी और कम आंके जाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं । वह चुनौतियों के लिए हमेशा ओपन रहे हैं । साल 1983 में धमर जी को शबाना आजमी के साथ डायरेक्टर सई परांजपे ने फ़िल्म बिच्छू में साइन किया था । लेकिन ये फ़िल्म बन नहीं पाई और पहले शेड्यूल के बाद ठंडे बस्ते में चली गई । फ़िर कई साल बाद धमर जी के बेटे बॉबी देओल ने एक फ़िल्म की जिसका नाम था बिच्छू । हालांकि इस बिच्छू से पुरानी बिच्छू का कोई संबंध नहीं है ।
6. शोले धरमजी की सबसे लोकप्रिय फ़िल्मों में से एक है । हैरानी की बात है कि शोले के बाद किसी ने भी धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन को एक साथ लाने का नहीं सोचा सिवाय विजय आनंद के, जिसने दोनों अभिनेताओं के साथ राम बलराम फ़िल्म बनाई जो फ़्लॉप साबित हुई । हालांकि धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ॠषिकेश मुखर्जी की कॉमेडी फ़िल्म चुपके चुपके में एक साथ नजर आए थे और ये फ़िल्म हिट साबित हुई थी ।
7. अपने 60 साल के करियर के दौरान धर्मेंद्र ने हर संभव एक्ट्रेस, तारला मेहता (शोला और शबनम) से लेकर तमिलनाडु की आयरन लेडी जयललिता (इज्जत), सुचित्रा सेन (ममता) के साथ काम किया है । लेकिन साल 1991 में आई फ़िल्म दुश्मन देवता में उनकी सबसे अजीब जोड़ी बनी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ जो इस फ़िल्म में उनकी लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आईं । जबकि उस समय डिंपल धरम जी के बेटे सनी देओल की स्पेशल फ़्रेंड मानी जाती थी । धरमजी का डिंपल कपाड़िया के साथ फ़िल्म में किसिंग सीन भी था । हालांकि ये किसिंग सीन भी पूरी तरह से अनावश्यक था । वैसे धर्मेंद्र ने अपने करियर में डिंपल के अलावा किसी अन्य एक्ट्रेस के साथ किसिंग सीन नहीं दिया ।
















