बुधवार के दिन, तेज बारिश ने गोविंदा के उत्साह को रोक दिया । दर असल, गोविंदा अपनी कमबैक फ़िल्म रंगीला राजा की शूटिंग कर रहे थे और वह इसके लिए काफ़ी मेहनत कर रहे थे । फ़िल्म के निर्माता पहलाज निहलानी गोविंदा के साथ एक सबर्बन स्टूडियो इस फ़िल्म के एक गाने की शूटिंग कर रहे थे । बता दें कि 32 साल पहले पहलाज निहलानी ने अपनी फ़िल्म इल्जाम से ही गोविंदा को बॉलीवुड में एंट्री दी थी ।

गोविंदा की अभी भी काफ़ी फ़ैन फ़ोलोइंग है
और अब एक बार फ़िर गोविंदा पहलाज के साथ उनकी फ़िल्म में काम कर रहे हैं । इतने सालों बाद भी गोविंदा की जबरद्स्त फ़ैन फ़ोलोइंग है । हाल ही में इंटरनेट के एक ‘डांसिंग अंकल’ ने इस बात को साबित कर दिया । ये डांसिंग अंकल गोविंदा के इतने बड़े फ़ैन निकले की उनके डांस ने इंटरनेट पर सनसनी मचा कर रख दी थी ।
इससे खुश होकर गोविंदा ने कहा, “संजीव श्रीवास्तव उर्फ़ डांसिंग अंकल पर भगवान का आशिर्वाद बना रहे । यदि मेरे डांस ने उन्हें शोहरत दिलाने में मदद की तो इससे बड़ी खुशी की बात मेरे लिए क्या होगी । भगवान ने मुझे प्रतिभा दी है और लोग उसे इस्तेमाल कर सकते है, यह मेरा सौभाग्य है ।”
यह भी पढ़ें : 'आप के आ जाने…' पर डांसिंग अंकल का डांस देख गोविंदा भी हुए फ़िदा
गोविंदा का मानना है कि उन्हें एक अभिनेता और नर्तक के रूप में अपने कौशल को फ़िर से संवारने की जरूरत है । “मैं इतने सारे अनुभवों से गुजर रहा हूं । मुझे लगता है कि मैं अपने जीवन में एक नया चरण में प्रवेश कर रहा हूं ।” गोविंदा ने कहा ।
















