क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता एक बार फ़िर और मजबूत बन गया । बॉलीवुड क्रिकेट कपल सागरिका घाटगे और जहीर खान लंबे इंतजार के बाद शादि के बंधन में बंध गए ।

इस साल दोनों ने अपनी सगाई की खबर का खुलेआम ऐलान किया था और अब दोनों ने आज सुबह कोर्ट मैरिज कर ली है । दोनों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही है । तस्वीरों में जहीर खान लाइट पिंक कलर के कुर्ता-पायजामा लुक में नजर आ रहे हैं । वहीं, रेड साड़ी में सगारिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं । वहीं अन्य तस्वीर में सागरिका भारी गहनों और व्हाइट आउटफिट में बेहद खुश नजर आ रही हैं ।

आशिष नेहरा इस शादी के समारोह में उपस्थित थे । चक दे इंडिया अभिनेत्री विद्या मालावाड़े ने बुधवार की शाम फ़ोटो शेयर किया जहां सागरिका अपनी जिंदगी के बेहद खास दिन के लिए तैयार हो रही थी । इतना ही नहीं विद्या ने शादी का आमंत्रण भी शेयर किया जिसमें जहीर और सागरिका के नाम का पहला अक्षर Z और S अंकित था ।

यह सुनने में आ रहा है कि सागरिका घाटगे और जहीर खान का ग्रैंड रिसेप्शन इस हफ़्ते के बाद परिवार और दोस्तों के बीच होगा । इससे पहले शादी की सभी रस्मो-रिवाज को पूरा किया जाएगा ।

सागरिका घाटगे और जहीर खान को उनके सुखी विवाहित जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं ।