
नेहा धूपिया का बेबाक अंदाज हमेशा उन्हें औरों से अलग बनाता है । इसमें कोई हैरानी नहीं है कि नेहा धूपिया बी-टाउन की सबसे ज्यादा बेपरवाह अभिनेत्रियों में से एक है । लेकिन इसी के साथ वह फ़िल्म इंडस्ट्री में हर किसी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रखने वाली नायाब अभिनेत्रियों में से भी एक है । हाल ही में पूर्व सुंदरी से अभिनेत्री बनी नेहा धूपिया कुछ पुरानी यादों में चली गई और अपने करियर से जुड़े कई हैरतअंगेज खुलासे किए । नेहा ने बताया था कि उन्होंने अपना पहला ऑडिशन किस लालच में दिया ।
नेहा धूपिया ने अपनी डेब्यू फ़िल्म के जस्ट बाद जूली जैसी बोल्ड फ़िल्म की, इस फ़िल्म में वह एक सेक्स वर्कर की भूमिका में नजर आईं थी । फ़िल्म को शुरूआत में अच्छी गति मिल रही थी लेकिन इसकी रिलीज के बाद इसे फ़्लॉप घो्षित कर दिया गया । नेहा ने ग्रेजिया को दिए अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी फ़िल्में उस जमाने के हिसाब से काफ़ी आगे के समय की थी ।
नेहा धूपिया ने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने जिन फ़िल्मों पर काम किया है, वे अपने समय से आगे रही हैं । मैंने जूली में एक सेक्स वर्कर का रोल अदा किया था, , मेरी पहली फिल्मों में से एक । उस रोल को करने का मुझे कोई पछतावा नहीं है,मुझे अभी भी अपनी पहचान थी । यदि ये फ़िल्में आज रिलीज होती तो, ये निश्चितरूप से पुरस्कार जीतने में कामयाब होती ।''
अपनी फ़िल्म जूली के बारें में नेहा ने अपनी फ़िलिग्सं खुलकर शेयर की, वहीं हमें हैरानी है जूली 2 के बारें उनकी क्या राय होगी । जूली 2 में नेहा धूपिया नहीं राय लक्ष्मी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी । जूली का दूसरा वर्जन जो कि नेहा की जूली से कहीं ज्यादा बोल्डर बताया जा रहा है । अब ये देखना दिलचस्प है कि फ़िल्म नेहा के बयान को सही साबित करती है या नही । ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।
















