कंगना रनौत, जो बॉलीवुड की बेहतरीन और बेबाक अभिनेत्री में शुमार है, कभी भी अपनी राय रखने में हिचकिचाती नहीं है । किसी भी मुद्दे पर कंगना रनौत ने खुलकर अपनी राय रखी है और शायद यही बात उन्हें अन्य अभिनेत्रियों से अलग बनाती है । हाल ही में कंगना रनौत ने खुलकर अपनी रिलेशनशिप और पहले किस को लेकर खुलकर बात की ।

कंगना रनौत ने बताई अपनी पर्सनल लाइफ़
कंगना ने अपनी पर्सनल लाइफ़ के बारें में बात करते हुए कहा कि, ''मेरा पहला रिलेशनशिप 17-18 साल की उम्र में रहा था । मैं उस वक्त चंडीगढ़ में थी । मेरी फ्रेंड एक डेट पर थी और मुझे उसकी डेट के फ्रेंड से प्यार हो गया । वो एक क्यूट पंजाबी लड़का था । उसकी उम्र 28 साल थी और मैं करीब 16-17 साल की थी । उसने मुझे देखा और कहा कि तुम तो बच्ची हो । उसे पता चल गया था कि मैं इस डेटिंग गेम में नहीं हूं । मेरा दिल टूट गया । मुझे लगता है कि मैं ऑब्सेसिव लवर हूं । मैं उसे मैसेज करके कहती थी कि मुझे एक चांस दो, मैं बड़ी हो जाऊंगी ।''
इसी के साथ कंगना ने अपने पहले किस के बारें में भी बताया और कहा कि, ''मैं उसे किस नहीं करती थी, इसलिए मैंने अपनी हथेली पर किस की प्रेक्टिस की । मेरा फर्स्ट किस बिल्कुल मैजिकल नहीं था, बल्कि बहुत अजीब था । मेरा मुंह फ्रीज हो गया था । लड़के ने बोला कि मुंह तो हिलाओ जरा !''
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को मिला तमिलनाडु की सीएम ‘जयललिता’ बनने का मौका
कंगना के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, जजमेंटल है क्या के बाद कंगना अब अपनी अगली फ़िल्मों की तैयारी में जुट गई है । जल्द ही वह अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा में एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका में दिखाई देंगी । इसके बाद वह धाकड़ और जयललिता की बायोपिक की तैयारी में जुट जाएंगी ।
















