चुलबुल पांडे निस्संदेह सलमान खान द्वारा निभाए गए सबसे पसंदीदा पात्रों में से एक है । फ़िल्म की तीसरी कड़ी अगले एक-दो महीने में रिलीज़ होने के लिए तैयार है, वही फिल्म के प्रति उत्साह और चर्चा अपने चरम पर है । दबंग 3 को अब तक की सबसे बड़ी मनोरंजनक फ़िल्म में से एक बनाने के लिए फिल्म के निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । ये ही वजह है कि, देश के हर कोने तक पहुंचने के मक़सद के साथ, दबंग 3 सलमान खान की पहली फिल्म है जो एक साथ कई भाषाओं में रिलीज़ होगी ।

Dabangg 3: अब सलमान खान नहीं बल्कि 'चुलबुल पांडे' रॉबिनहुड स्टाइल में करेंगे दबंग 3 का प्रमोशन

सलमान खान रॉबिनहुड स्टाइल में करेंगे दबंग़ 3 का प्रमोशन

एक अभूतपूर्व कदम के साथ चुलबुल पांडे ने रील और रियल लाइफ के बीच की बाधाओं को तोड़ दिया है और अपने निराले अंदाज में चुलबुल पांडे ने फिल्म के प्रचार की भागदौड़ संभाल ली है । इसी के साथ हमारे प्यारे रॉबिनहुड ने दुनिया में उनके आगमन की घोषणा कर दी है, इसलिए आप भी तैयार हो जाइए क्योंकि चुलबुल पांडे फिल्म के प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं ।

प्रमोशन की अनूठी रणनीति बनाई

एक तरफ़ जहां फिल्म रिलीज की तारीक करीब आ रही है , वही टीम दबंग इस अनूठी रणनीति के साथ आपको अपने पसंदीदा पुलिस वाले के करीब लाने के लिए पूरी तैयारी कर रही है । सलमान खान ने चुलबुल 'रॉबिनहुड' पांडे को पूरी तरह से अपने भीतर उतार लिया हैं और फिल्म की रिलीज़ तक वे केवल चुलबुल के रूप में ही नज़र आएंगे, सलमान चुलबुल के किरदार में इतने ढल गए है की उन्होंने अपने ट्विटर अकॉउंट पर अपना नाम बदल कर चुलबुल पांडे कर दिया है ।

सलमान, जो अब आधिकारिक रूप से चुलबुल पांडे हैं उन्होंने दर्शकों को अपनी दुनिया की झलक दिखाते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे देश के सबसे प्रिय रॉबिनहुड कॉप के लुक में तैयार होते हुए नज़र आ रहे हैं । सलमान ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''कमाल करते हो पांडे जी, जब चुलबुल पांडे से जुड़े हैं पूरे इंडिया के इमोशसं, तो सलमान खान क्यों करेंगे दबंग का प्रमोशन, पिक्चर हमारी, पोस्टर हमारा तो प्रमोट भी तो हम ही करेंगे न, आज से लेकर 20 दिसंबर तक और उसके बाद भी स्वागत करो हमारा''

यह भी पढ़ें : Dabangg 3: सलमान खान दबंग 3 की झलक ट्रेलर से पहले गानों में दिखाएंगे, ट्रेलर से पहले करेंगे म्यूजिक लॉंच

प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3 सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है ।