रविवार 18 दिसंबर को फुटबॉल प्रेमियों को एक ऐसा फाइनल मैच देखने को मिला, जिसकी यादें हमेशा रहेंगी । फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर 36 साल बाद यह ट्रॉफी अपने नाम कर ली । यह आखिरी मौका था जब लियोनेल मेसी को लोगों ने खेलते देखा । क्योंकि इसके बाद मेसी अब फुटबॉल के किसी भी वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे । वहीं लियोनेल मेसी का अपने आखिरी वर्ल्ड कप में खिताब जीतने का सपना पूरा हो गया है । लुसैल स्टेडियम में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा, जो निर्धारित समय तक 2-2 से बराबरी पर रहा था । लियोनेल मेसी ने जहां एक तरफ़ वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा किया, साथ ही वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने जिसके लिए उन्हें गोल्डन बॉल का अवॉर्ड मिला । रविवार को हुए अब तक के सबसे रोमांचक फाइनल मैच पर फैंस के साथ-साथ हर बॉलीवुड स्टार और साउथ स्टार्स की नजरें भी थीं ।

फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की जीत और मेसी के जादू से प्रभावित हुआ बॉलीवुड
अर्जेंटीना की जीत और मेसी के जादू से क्या बॉलीवुड और क्या साउथ पूरा भारत झूम उठा । शाहरुख़ खान, अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, रवीना टंडन, अनुपम खेर, दीया मिर्जा, सोनू सूद, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ और साउथ सेलिब्रिटीज़ फीफा वर्ल्ड कप फ़ाइनल का लुत्फ उठाने स्टेडियम में मौजूद थे । अर्जेंटीना की जीत को तमाम बॉलीवुड और साउथ सेलिब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया के ज़रिए सेलिब्रेट किया ।
शाहरुख खान ने ट्वीट किया, “हम अब तक के सबसे शानदार वर्ल्ड कप का हिस्सा बने हैं और यह काफी रोमांचक रहा है । मुझे अभी भी याद कि मैं मां के साथ छोटे से टीवी पर वर्ल्ड कप देखता था । अभी भी अपने बच्चों के साथ वर्ल्ड कप देखते हुए वही उत्साह और रोमांच था। और थैंक यू मैसी हम सभी को इसमें विश्वास दिलाने के लिए टैलेंट, कड़ी मेहनत और सपने पूरे होते हैं ।
We are living in the time of one of the best World Cup Finals ever. I remember watching WC with my mom on a small tv….now the same excitement with my kids!! And thank u #Messi for making us all believe in talent, hard work & dreams!!
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 18, 2022
अनुपम खेर ने ट्वीट किया, “क्या फाड़ू था ये मैच दोस्तों! इस भाषा के लिए माफ़ी! मगर और कोई शब्द फिट नहीं बैठ रहा था! ! #Messi का जवाब नहीं। इस मैच के दौरान लग रहा था कि इसमें कुछ भी हो सकता है!! वाह! जय हो!! ❤️ #FIFAWorldCup”
क्या फाड़ू था ये मैच दोस्तों! इस भाषा के लिए माफ़ी! मगर और कोई शब्द फिट नहीं बैठ रहा था! ?! #Messi? का जवाब नहीं। इस मैच के दौरान लग रहा था कि इसमें कुछ भी हो सकता है!! वाह! जय हो!! ???❤️ #FIFAWorldCup pic.twitter.com/9j38wPpSLe
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 18, 2022
रणवीर सिंह
What have I just witnessed ?!?! Historic. Iconic. Pure magic. #FIFAWorldCup
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) December 18, 2022
अजय देवगन
Vamos Argentina ????????. What a WC victory this one was. pic.twitter.com/PKDmFE4jeF
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) December 18, 2022
कार्तिक आर्यन
#Shehzada ???? pic.twitter.com/CdiAytdhY3
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) December 18, 2022
पूजा हेगड़े
Insane. Like WHAAAATTTTTT?!!! What a match. GREATEST OF ALL TIME. #Messi???? ok, now I need to breathe. Phew! #FIFAWorldCup #GOAT
— Pooja Hegde (@hegdepooja) December 18, 2022
अनिल कपूर
Whaaaat a match and Whaaaaaaat a player!
Could not have imagined a better way to close this #WorldCup, especially for the man for all times #Messi!!!
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) December 18, 2022
अभिषेक बच्चन
What a great and worthy World Cup Final. Congratulations to Argentina! #FIFAWorldCup #ArgentinavsFrance
— Abhishek ???????????????????????????????? (@juniorbachchan) December 18, 2022
Messi ! Fairy tale endings are possible !! The most deserving ♥️♥️⭐️⭐️ Di Maria stepped up when mattered , and Emi Martinez the Hero of this match ! Or even the World Cup !! Probably the happiest day of this year.
— Dhanush (@dhanushkraja) December 18, 2022
What a Night !!! What a Game !! Absolute Goosebumps !!
Thrilled to have witnessed probably one of the greatest ever football match
Congrats @Argentina and Magical #Messi on conquering the world
Well Played #France and @KMbappe#FIFAWorldCup #ArgentinaVsFrance pic.twitter.com/hLfZCSmbXa
— Mammootty (@mammukka) December 18, 2022
What just happened !!! What. A. Game. !!!! #Mbappe you god but this one was always for #LionelMessi? YASSSSSS !! #FIFAWorldCup2022
— Dulquer Salmaan (@dulQuer) December 18, 2022
Finally!!!!!??❤️?????????????????
What a World Cup Final!!! Congratulations #argentina Proud of you @leomessi WAY TO FINISH!!!??❤️?? #hatsoff #teamspirit #definitionoflegend #fifaworldcup2022 #champions ?????????? pic.twitter.com/jLBtjHU1FH
— sushmita sen (@thesushmitasen) December 18, 2022
बता दें कि, वर्ल्ड कप इतिहास में अर्जेंटीना टीम ने अपना तीसरा खिताब जीता है । मेसी की कप्तानी वाली इस अर्जेंटीनाई टीम ने इससे पहले 1978 और 1986 खिताब जीता था । इसके अलावा अर्जेंटीना तीन बार (1930, 1990, 2014) उपविजेता भी रही है । जबकि दूसरी ओर फ्रांस की टीम का लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया है । इससे पहले फ्रांस की टीम 1998 और 2018 में चैम्पियन बनी थी ।
















