बॉलीवुड के ग्लैमर वर्ल्ड में कैटरीना कैफ़ ने काफ़ी अच्छा नाम कमा रखा है । बेहद कम समय में कैटरीना ने बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई । कैटरीना बॉलीवुड की टॉप की हिरोइन बनने का सपना लेकर भारत आई थी, और आज वो पूरा भी हो गया है । कैटरीना कैफ़ पिछली बार सलमान खान के साथ फ़िल्म टाइगर जिंदा है में नजर आई थी और इस फ़िल्म में कैटरीना की एक्टिंग को खूब सराहा गया था । बॉलीवुड में व्यस्त शेड्यूल के चलते उन्हें अपने परिवार के साथ मिलने का मौका नहीं मिलता इसलिए व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा सा समय निकाल कर कैटरीना कैफ़ अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अमेरिका गई है । यहां वो अपने सभी भाई-बहनों के साथ खूब एंजॉय कर रही है ।

कैटरीना कैफ़ ही नहीं उनकी बहनें भी है बेहद खूबसूरत, यकीन न हो तो देख लो !

कैटरीना कैफ़ ने शेयर की बहनों के साथ फ़ोटो

जैसा की सभी को पता है कि कैटरीना के 7, भाई-बहन है । तीन बड़ी बहने- स्टेफ़नी, क्रिस्टीन, नताशा, और तीन छोटी बहने हैं-मेलिसा, सोनिया, और इसाबेल और एक बड़ा भाई भी है माइकल । कुछ महीने पहले, अपनी यूके विजिट के दौरान कैटरीना ने अपनी तीन बहनों का एक फ़ोटो शेयर किया था । एक बार फ़िर कैटरीना ने अपने परिवार व बहनों के साथ सोशल मीडिया पर कुछ फ़ोटो शेयर किए । शनिवार के दिन, कैट ने अपनी छोटी बहन, इसाबेल और सोनिया के साथ फ़ोटो शेयर किया और लिखा, “Farm girls,”

कैटरीना कैफ़ ही नहीं उनकी बहनें भी है बेहद खूबसूरत, यकीन न हो तो देख लो !

यह भी पढ़ें : अब आएगी कैटरीना कैफ़ की बायोग्राफ़ी, क्या खुलेंगे छुपे हुए राज ?

शेयर की गई अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कैटरीना अपने भाई के साथ शतरंज खेलती हुई नजर आ रही है । और जब वो इस गेम में जीत जाती है तो वह अपनी एक बहन के साथ विक्टरी डांस भी करती हुई नजर आती है ।

कैटरीना कैफ़ ही नहीं उनकी बहनें भी है बेहद खूबसूरत, यकीन न हो तो देख लो !

ये दूसरी तस्वीर जो कैट ने सोमवार को शेयर की , उसमे वह अपनी गर्ल गैंग के साथ हैंग आउट करती हुई नजर आ रही है । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “Girls.”

कैटरीना कैफ़ ही नहीं उनकी बहनें भी है बेहद खूबसूरत, यकीन न हो तो देख लो !

 

यह भी पढ़ें : मोम बनकर ही सही कैटरीना कैफ़ आईं अमिताभ बच्चन के नजदीक

फ़िल्मों की बात करें तो, कैटरीना इन दिनों आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त है । इस फ़िल्म में वह शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म इसी साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा वह आमिर खान, अमि्ताभ बच्चन और फ़ातिमा सना शेख के साथ आगामी फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिम्दोस्तान में नजर आएंगी । विजय कृष्ण आचार्य द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी ।