यशराज फ़िल्म्स की आगामी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म टाइगर जिंदा है को बहुत ही चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों और जलवायु में शूट किया गया है । रोमांचक एक्शन सीन से भरपूर इस फ़िल्म, जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ़ जासूस बने हैं, का बड़ा हिस्सा अबू धाबी में, शुष्क रेगिस्तान क्षेत्र में, फिल्माया गया है । सलमान और कैटरीना ने अबू धाबी के लीवा डेजर्ट में फिल्म के एक महत्वपूर्ण सीन को शूट किया । उस दौरान वहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था ।

निर्देशक अली अब्बास जफ़र कहते हैं कि, "लीवा में दुनिया का सबसे ऊंचा रेत का टीला है । टाइगर जिंदा है के लिए, एक निश्चित पैमाने के रेगिस्तान की आवश्यकता थी और लीवा में हमें वह मिला । शूटिंग के दौरान यहां का तापमान काफ़ी बढ़ा हुआ था, और हमने

चलती हुई कार में एक्शन सीन शूट् किए, ये सब बहुत चुनौतीपूर्ण रहा । लेकिन हमारी यूनिट ने बहुत मेहनत की और साथ ही अबू धाबी में स्थानीय दल भी बहुत सहायक थे। हमने वो हासिल किया जो हमने चाहा था ।”

हैरत अंगेज एक्शन सीन, सीट से चिपकने को मजबूर कर देने वाले थ्रिल्स और सलमान खान-कैटरीना कैफ़ की ऑनस्क्रीन जोड़ी के साथ बहुप्रतिक्षित फ़िल्म, टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।