करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में फ़िल्म इंडस्ट्री में सक्सेसफ़ुली 10 साल पूरे किए । कई बेहतरीन फ़िल्में देने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई साल 2021 में रिलीज हुई फ़िल्म शेरशाह । कैप्टन बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म शेरशाह ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया । इतना ही नहीं इस फ़िल्म के साथ सिद्धार्थ को इंडस्ट्री में कियारा आडवाणी के रूप में एक स्पेशल फ़्रेंड मिली । शेरशाह में एक दूसरे के अपोजिट नजर आने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के सीक्रेट डेटिंग रुमर्स आने लगे ।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी के बारें में खास बात की । साथ ही बताया कि उन्हें कियारा में सबसे अच्छा क्या पसंद है जिसे वह उनसे सीखना चाहते हैं ।
इंटरव्यू के दौरान जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि वह कियारा से क्या सीखना चाहेंग़े ? इसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा, “शेरशाह में मैंने उनका भाषा को लेकर हार्ड वर्क देखा है । कियारा स्क्रीन पर काफ़ी मासूमियत लेकर आती हैं । स्क्रीन पर उनका जो स्टारडम है वो नहीं दिखता । इसके विपरीत वह स्क्रीन पर काफ़ी सिंपल लड़की की तरह खुद को पेश करती हैं । और कियारा से यही चीज़ सीखने लायक़ है ।”
बता दें कि शेरशाह में कियारा और सिद्धार्थ की रोमांटिक जोड़ी को काफ़ी लोगों ने पसंद किया था । इस फ़िल्म के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगे । दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं और इतना ही नहीं वेकेशन के लिए भी दोनों साथ देखे गए थे । और अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड का ये लव बर्ड्स जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं । खबरों की मानें तो, कियारा और सिद्धार्थ अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो शेरशाह की सफ़लता के बाद सिद्धार्थ अजय देवगन के साथ थैंक गॉड में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा सिद्धार्थ यौद्धा और मिशन मजनू में एक्शन पैक्ड रोल में नजर आएंगे ।
















