रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साई-फ़ाई फ़िल्म ब्रह्मास्त्र काफ़ी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है । अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगी । हाल ही में मौनी रॉय ने बॉलीवुड हंगामा के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ब्रह्मास्त्र को लेकर बात की । साथ फ़िल्म की लीड जोडी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बारें में बात की ।

EXCLUSIVE: मौनी रॉय ने ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ऑफ़स्क्रीन-ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारें में बताया

मौनी रॉय ने ब्रह्मास्त्र के बारें में बात की

लॉकडाउन के कारण अबु धाबी में फ़ंसी हुई है । वह वहां अपनी दोस्तों से मिलने गई थी और उसके बाद देशव्यापी लॉकडाउन घोषित हो गया और वह भारत वापस न आ सकी । इंटरव्यू के दौरान जब मौनी से ब्रह्मास्त्र के लेटेस्ट अपडेट के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “मुझे नहीं पता कुछ भी, मैं तो इतनी बड़ी फ़िल्म का एक बहुत ही छोटा सा हिस्सा हूं ।” इसके बाद जब मौनी से पूछा गया कि क्या आपका हिस्सा शूट हो चुका है इस पर मौनी ने बताया कि, अभी कुछ हिस्सा शूट होना बाकी है ।

इसके बाद जब मौनी से पूछा गया कि ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर के साथ काम करके कैसा लगा । इस पर मौनी ने बताया कि “दोनों बहुत ही शानदार हैं और स्क्रीन पर आलिया और रणबीर की मौजूदगी धमाल मचाती है । इसके अलावा रियल लाइफ़ में भी दोनों काफ़ी अच्छे इंसान हैं । मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला ।”

इतना ही नहीं मौनी ने ये भी बताया कि रणबीर और आलिया एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं । ऑनस्क्रीन हो या ऑफ़स्क्रीन दोनों बहुत ही सुपर-डुपर क्यूट लगते हैं ।

यह भी पढ़ें : REVEALED: अंवेजर्स फ़्रैंचाइजी का टच लिए हुए है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र, बेसिक कहानी आई सामने

ब्रह्मास्त्र की बात करें तो, करण जौहर की लंबे समय से बन रही साई-फ़ाई थ्रिलर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग अभी बाकी है । मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट, 4 दिसंबर 2020 अनाउंस की थी लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए लगता है कि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है ।

यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र 2021 के लिए हो सकती है पोस्टपोन, कोरोनावायरस ने बिगाड़ा शेड्यूल