कोरोना लॉकडाउन में जब कोई प्रोमोशन प्रोग्राम, आउटिंग या मीडिया इंटरैक्शन नहीं हैं, तो सेलिब्रिटीज लाइव सेशन कर रहे है , इतना ही नही वे सोशल मीडिया पर अलग अलग मनोरंजक वीडियो साझा कर रहे है । सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव कार्तिक आर्यन जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से वह कुछ न कुछ मनोरंजक कर रहे हैं । हाल ही में कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन आयोजित किया जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें अपनी दाढ़ी को निकालना चाहिए या नही ।कार्तिक आर्यन के इस सवाल का जवाब दीपिका पादुकोण ने एक अलग अंदाज में दिया ।

कार्तिक आर्यन के सवाल का दीपिका पादुकोण ने दिया जवाब
पिछले कुछ हफ्तों में कार्तिक ने अपने पोस्ट अपनी तस्वीरें साझा की है और इस दौरान उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है । कार्तिक की दाढ़ी ने कुछ ही समय में सभी फेन्स और लोगों का ध्यान अपनी और खिंचा है हालांकि, अभिनेता ने अब अपने फैन्स से पूछा है कि क्या उन्हें अपनी दाढ़ी को ट्रिम करना चाहिए ।
कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान अपने फ़ैंस से पूछा कि क्या वह अपनी दाढ़ी को रखे या निकाल दे। इस पर दीपिका पादुकोण ने अपना रिएक्शन दिया । दीपिका ने इमोजी शेयर किया जिसमें एक लड़की हाथ उठाये हुए है । इसका मतलब यह है कि अभिनेत्री भी कार्तिक को दाढ़ी शेव करने के लिए कह रही है । इस लाइव के दौरान कार्तिक की बहन भी उन्हें एक शेविंग किट हाथ में थमा देती है ।
वर्क फ्रंट पर , कार्तिक के पास लॉकडाउन लिफ्टिंग के बाद आगमी फिल्मों के दिलचस्प लाइनअप हैं । कार्तिक दोस्तना 2 और भूल भुलैया 2 में नजर आएंगे और जल्द ही तानाजी फेम ओम राउत की बिग बजेट एक्शन फिल्म में एक्शन करते हुए दिखाई देंगे ।

यह भी पढ़ें : कार्तिन आर्यन ने बताया कोरोना से निपटने का तरीका, ‘हर घर की किचन में ही मौजूद है इम्यूनिटी बढ़ाने का रामबाण’
लॉकडाउन होने के चलते कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने "कोकी पूछेगा" यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक 1 करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं।
















