जहां जैकी श्रॉफ ने बिनी किसी गॉड फ़ादर के फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई थी वहीं उनके बेटे टाइगर श्रॉफ के लिए भी फ़िल्मों में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था । भले ही वह स्टार किड हैं लेकिन फ़िल्मों में खुद को साबित करने के लिए टाइगर श्रॉफ ने काफ़ी मेहनत की है फ़िर चाहे वो डांस हो एक्शन हो या एक्टिंग । कई हिट फ़िल्में देने वाले टाइगर श्रॉफ बेहद कम समय में बॉलीवुड के डिमांडिंग अभिनेता में से एक बन गए । इसलिए जैकी श्रॉफ भी अपने बेटे टाइगर श्रॉफ के करियर ग्राफ़ से काफ़ी खुश हैं और चाहते हैं वह सभी के लिए एक अच्छा उदाहरण बने । बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लीस्व इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने बताया कि वह टाइगर के काम में बेवजह अपनी नाक नहीं घुसाते ।

टाइगर श्रॉफ के करियर ग्राफ़ से खुश है जैकी श्रॉफ
इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ के बारें में जैकी ने कहा, “वह बहुत अच्छे से काम कर रहा है । सबका सम्मान करता है अपने काम पर ध्यान देता है । हेल्थ की बात करता है ये अच्छी बात है । उम्मीद करता हूं की वह सभी के लिए एक अच्छा उदाहरण बने ।”
क्या आप टाइगर को फ़िल्मों के बारें में कोई टिप्स देते हैं ? या डिनर टेबल पर इस बारें में कोई बात होती है ? इसके जवाब में जैकी ने कहा, “हम डिनर टेबल पर कई मुद्दों पर बात करते हैं लेकिन करियर को लेकर बहुत काम बात होती है । क्योंकि उसने मुझे बिना बताए बास्केट बॉल शुरू किया और उसमें वो अच्छा ही कर रहा है । वह फुटबॉल खेलता है, उसने जिमनास्टिक शुरू किया फिर डांसिंग भी किया और सभी में वह अच्छा कर रहा है । वह हर चीज़ डिस्कवर कर रहा है । तो मैं नहीं चाहता की मैं उसके हर काम में टांग अड़ाऊं । वह अपनी जर्नी एंजॉय कर रहा है वह अभी सीख रहा है । वह स्केट बोर्ड से गिरा उसको खून निकाला लेकिन फिर वो उस पर बैठा और आगे निकला । गिरना, उठाना फिर आगे बढ़ाना यही ज़िंदगी है ।”
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, टाइगर जल्द ही कृति सेनन के साथ फ़िल्म गणपत में नजर आएंगे । और इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म बडे मियां छोटे मियां में एक्शन करते हुए नजर आएंगे । वहीं जैकी की फ़िल्मों की बात करें तो, वह अपकमिंग फ़िल्म लाइफ्स गुड में नजर आएंगे ।
















