सूरमा की शूटिंग के दौरान अंगद बेदी और दिलजीत दोसांझ में ऐसा बॉंड बना की दोनों अब तक बहुत अच्छे दोस्त हैं । अंगद बेदी अपनी पत्नी, नेहा धूपिया के साथ कल रात मुंबई में दिलजीत दोसांझ म्युजिक कॉन्सर्ट में शामिल हुए, जहाँ दिलजीत और अंगद ने एक शानदार रीयूनियन की  ।  दिलजीत ने भीड़ के बीच अंगद को देखा और दोनों के बीच प्यारी सी बातचीत हुई ।

2191101c-246e-44a1-983b-c01a843e84cb

अंगद बेदी और दिलजीत दोसांझ की रीयूनियन 

दिलजीत ने अपना माइक लिया और पंजाबी में कहा – “आई लव यू भाई। आपको सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हुए देखकर मुझे वास्तव में खुशी होती है । आप फिल्म उद्योग के एकमात्र ऐसे कलाकार हैं, जिनके मैं करीब हूं । और हमने कभी प्रयास नहीं किया, यह बंधन उस समय से स्वाभाविक रूप से बना हुआ है जब हम अपनी फिल्म सूरमा पर मिले थे ।

View this post on Instagram

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)