बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं । जाह्मवी कपूर ने हमेशा अपने जिम लुक से तो सुर्खियां बटोरी हैं साथ ही उनका बीच लुक भी फ़ैंस को क्रेजी कर देता है । अपने मालदीव वेकेशन से जाह्नवी कपूर ने खूबसूरत व्यू के साथ अपने बोल्ड लुक को शेयर किया है जो इंटरनेट का तापमान बढा रहा है ।

निऑन कलर की बिकिनी में जाह्नवी कपूर ने एंजॉय किया मालदीव का खूबसूरत नजारा

जाह्नवी कपूर का बोल्ड लुक

मालदीव वेकेशन की हालिया तस्वीरों में जाह्नवी निऑन कलर की बिकिनी में समंदर के खूबसूरत नजारे को देख रही हैं । न्यूड मेकअप के साथ जाह्नवी का बिकिनी लुक फ़ैंस को काफ़ी पसंद आ रहा है ।

2904458c-b7c7-4b3e-8242-4fac2b49466a

जाह्नवी ने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बिखरे बाल, इंद्रधनुषी आसमान, नमकीन हवाएं और एक अंतहीन सागर ।”

b66d251e-a97b-4766-acd2-3ee702e80cd2

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, हाल ही में जाह्नवी फ़िल्म मिली में लीड रोल में नजर आईं थी । इस फ़िल्म के बाद अब जाह्नवी वरुण धवन के साथ बवाल और राज कुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी ।