टैलेंट किसी भाषा का मोहताज नहीं होता । और ये सार्थक किया बॉलीवुड के आइकन माने जाने वाले अभिनेता जैकी श्रॉफ ने, जिसने बिना किसी गॉडफादर के तो फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई ही साथ ही भाषा को भी अपने टैलेंट के आगे नहीं आने दिया । जैकी श्रॉफ ने ये स्वीकारने से कभी परहेज़ नहीं किया की उन्हें इंग्लिश इतनी अच्छी नहीं आती है । लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनाया बल्कि अपने टैलेंट से खुद को साबित किया । इतना ही नहीं जैकी श्रॉफ ने उन लोगों को भी सलाह दी जो इंग्लिश नहीं बोल पाने के कारण शर्मिंदा होते हैं । 

EXCLUSIVE: इंग्लिश नहीं बोल पाने के कारण खुद को कम समझने वालों को जैकी श्रॉफ ने दी ये सलाह, कहा- “किस बात की शर्मिंदगी, अपनी भाषा अच्छे से बोल लो काफ़ी है”

जैकी श्रॉफ ने बढ़ाया मनोबल 

बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने उन लोगों का मनोबल बढ़ाया जो महज़ अंग्रेज़ी नहीं आने के कारण खुद को कमजोर महसूस करते हैं और अपने आत्मविश्वास को कमजोर करते हैं । जैकी ने कहा, “किस बात पर शर्मिंदगी है । अपने पर क़ब्ज़ा करके अपने को ग़ुलाम बनाके उसका भाषा नहीं आता तो क्या । अपनी ही भाषा अच्छे से बोल लो काफ़ी है । किसी को नहीं समझ आए तो दो चार शब्द वो छोड़कर गए हैं सॉरी और थैंक्यू । और अपना धन्यवाद, बस ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो हाल ही में जैकी की फ़िल्म लाइफ इज गुड रिलीज़ हुई है जिसमें अभिनेता ने अहम भूमिका निभाई है ।