बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर ने हाल ही में अभिनय से परे अपने जुनून और रुचि - फुटबॉल के बारे में खुलकर बात की । ईशान खट्टर को अक्सर फुटबॉल लीग का समर्थन करते और अपने दोस्तों के साथ खेल खेलते हुए देखा जाता है । अपने इसी फुटबॉल खेल के समर्थन में इन्होंने हाल ही में फीफा विश्व कप कतर 2022 के लिए एमटीवी द्वारा एक धमाकेदार म्यूजिक वीडियो में हसल 2.0 के विजेता एमसी स्क्वायर के साथ देखा गया ।

ईशान खट्टर का फुटबॉल प्रेम
इस साल फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्रसारण एमटीवी एचडी पर भी किया जा रहा है । अपने फुटबॉल के जुनून के बारे में पूछे जाने पर, ईशान ने कहा कि “यह मेरा पसंदीदा टीम खेल है, यह खेल मुझे एक अलग जुनून पर लेकर जाता है । सभी स्टार्स के साथ खेलना हमेशा सुखद होता है।
लिएंडर सर और धोनी अविश्वसनीय खिलाड़ी होने के नाते अपने अनुभव और कौशल को खेल में लाते हैं, लेकिन रणबीर कपूर ने मुझे फुटबॉल खेलने के लिए आमंत्रित किया और यही कारण है कि मैंने उनके साथ खेलना शुरू किया, इसलिए विशेष उल्लेख करना चाहिए ।”
















