भले ही ट्यूबलाइट को बॉक्सऑफ़िस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही हो, लेकिन इससे सलमान खान में जरा भी बदलाव नहीं देखा गया और वह खुद को उसी तरह से पेश कर रहे है जैसा वह सामान्य तौर पर करते हैं । यह हमेशा से देखा गया गया है कि सलमान खान की बॉंडिंग बच्चों के साथ कुछ खास रहती है । बजरंगी भाईजान में हर्षाली मल्होत्रा से लेकर ट्यूबलाइट में मतीन रे टैंगु, हर किसी से सलमान खान की नजीदीकी चर्चा का विषय रही है ।

बेहद प्यारे मतीन रे टैंगु के बारें में बात करें तो, हाल ही में मतीन को सलमान खान के ब्रांड बीइंग ह्यूमन कैम्पेन के फ़ोटोशूट पर सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए देखा गया । इस दौरान दोनों यानी सलमान और मतीन को एक जैसी जैकेट में देखा गया जिसे देखना वाकई दोनों के प्रशंसकों के लिए काफ़ी मजेदार रहा ।

फ़िल्मों की बात करें तो, मतीन रे टैंगु ने अभी तक अपनी अगली फ़िल्म साइन नहीं की है । जबकि सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है, जो कि एक था टाइगर का की शूटिंग में व्यस्त हैं । टाइगर जिंदा है में एक बार सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ़ नजर आएंगी । इस फ़िल्म को अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित किया जा रहा है ।