गदर 2 से अपना कमबैक कर रहीं अमीषा पटेल की भले ही अपनी जेनरेशन की एक्ट्रेस के साथ कुछ ख़ास बॉन्डिंग न रही हो लेकिन मेल ऐक्टर्स के साथ उनकी बॉन्डिंग काफ़ी मज़बूत रही है और जो आज तक भी है । बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने बताया मेल ऐक्टर्स ने उनके साथ काम करके कभी भी इनसिक्योर फ़ील नहीं किया ।

EXCLUSIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस की बजाए मेल ऐक्टर्स के साथ अपनी बॉन्डिंग पर अमीषा पटेल ने कहा, “मेरे स्टारडम से इन सुपरस्टार्स ने कभी इनस्कियोर फील नहीं किया”

अमीषा पटेल के साथ मेल एक्टर्स की बॉन्डिंग काफ़ी मजबूत है

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स अजय देवगन, सनी देओल, ऋतिक रोशन और आमिर खान के साथ काम करने वाली अमीषा ने बॉलीवुड हंग़ामा को बताया,“मैं ऐसा नहीं सोचती । मैंने अजय देवगन, सनी देओल, ऋतिक रोशन और आमिर खान जैसे लोगों के साथ काम किया है । मुझे लगता है कि वे यहां बहुत लंबे समय से हैं, और वे इंडस्ट्री पर राज करते रहेंगे । मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी भी चीज़ से इनसिक्योर होने की ज़रूरत है । इन सभी एक्टर्स को मेरे साथ काम करना हमेशा से ही अच्छा लगता आया है । इनमें से कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें मेरे स्टारडम से बेहद ख़ुशी है और वो ख़ुद अपने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को मुझे अपनी फ़िल्म में लेने के लिए बोलते हैं । ये यहाँ तक कह देते हैं कि, अमीषा को फ़िल्म में लाओ, और उसकी जो भी डिमांड है उसे उतनी फ़ीस दो । क्योंकि हमारी फ़िल्म को उसकी ज़रूरत है । तो मैंने अपने मेल ऐक्टर्स के साथ ऐसा महसूस किया है न कि कोई इनसिक्योरिटी । वे सभी अपनी-अपनी पोजिशन में बहुत सिक्योर हैं । मैंने आमिर ख़ान के साथ मंगल पांडे की और उन्होंने उसमें किसी के भी रोल को नहीं काटा । बल्कि हर किसी के रोल को बढ़ाया ही । मैं इस बात में ख़ुद को सौभाग्यशाली मानती हूँ की मैंने सिक्योर सुपरस्टार्स के साथ काम किया है न कि इनसिक्योर ऐक्टर्स के साथ । उन सभी ने मेरा बहुत सम्मान किया और अभी तक मेरी उनके साथ बॉन्डिंग कमाल की है ।”

गदर 2 में एक बार फिर अमीषा और सनी देओल के साथ उत्कर्ष शर्मा (जिन्होंने दो दशक पहले उनके बेटे की भूमिका भी निभाई थी) जीते के रूप में दिखाई देंगे । निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित, गदर 2, दो महीने बाद 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।