फ़िल्मों में अपनी एक्टिंग स्किल दिखाने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपना डिजीटल डेब्यू कर लिया है । काजोल की फ़र्स्ट वेब सीरिज द ट्रायल: प्यार, कानून धोखा आज रिलीज़ हो चुकी है । डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई द ट्रायल: प्यार, कानून धोखा में काजोल वकील के किरदार में नज़र आ रही हैं । यह काजोल की पहली वेब सीरिज़ है और दिलचस्प बात ये है कि अपने फ़िल्मी करियर में उन्होंने अभी तक कोई लिप लॉक सीन नहीं किया । लेकिन अपनी पहली वेब सीरिज में काजोल ने अपना बनाया ये रूल तोड़ दिया ।

काजोल ने अपनी वेब सीरिज में किया फ़र्स्ट लिप लॉक
1992 में फ़िल्म बेखुदी से अपना डेब्यू करने वाली काजोल ने अब तक इन 31 सालों में कभी भी अपने को-स्टार के साथ किस नहीं किया था । लेकिन इस सीरीज में काजोल पहली बार ऑन-स्क्रीन किस करती नजर आने वाली हैं । वह अली खान के साथ किस करती हुई नज़र आ रही हैं । अली खान ने इस सीन के बारें में बात करते हुए बताया दोनों ने इसका पूर्वाभ्यास किया और फिर टेक कर लिया ।
अली खान ने जनवरी 2023 में काजोल के साथ अपने इस लिप लॉक सीन के बारे में खुलासा करते हुए कहा था, “जब मैं छोटा था, तब मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक थी काजोल । मैं तीन दशकों से उनका काम देख रहा हूं; हम एक ही स्टूडियो में साथ काम करते थे । मैंने सुना था कि वह बहुत गर्म मिज़ाज की हैं । और अब, मैंने उसके साथ एक सीरिज़ पूरी की है जिसमें मैं उनके प्रेमी की भूमिका निभा रहा हूं जिसमें हमारा एक लिप लॉक सीन भी है ।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके बॉयफ्रेंड, उनके बॉस का किरदार निभा रहा हूं और हमने फ्रेंच किस किया । हम कुछ मामलों को सुलझाने गए थे, और हम कॉलेज प्रेमी थे, और हमारा रोमांस फिर से जाग उठा । अब, यह काम है, इसलिए इसे करना ही होगा। हम मुंबई के एक आलीशान होटल में शूटिंग कर रहे थे, और निर्देशक ने पूछा कि क्या हम एक बंद सेट चाहेंगे, जिसका मतलब है कि केवल महत्वपूर्ण लोगों को ही उपस्थित रहने की अनुमति होगी । मैंने निर्देशक और काजोल दोनों को बताया कि मैं चुंबन के लिए किस तरह जा रहा हूं... लेकिन एक सेकंड के लिए भी कोई शर्म, शर्मिंदगी या हिचकिचाहट नहीं हुई ।”
अंत में, उन्होंने कहा, “यह एक प्रोफेशनल शूट था । और जब हमारा काम पूरा हो गया - हमने तीन या चार बार रिहर्सल की - और हम मॉनिटर के पास गए, एक-दूसरे से पूछा कि क्या हम खुश हैं, और आगे बढ़ गए । काजोल ने कहा, 'धन्यवाद, मेरी जान' ।”
वेब सीरीज में अली खान और काजोल का कैरेक्टर कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे को डेट करता था लेकिन बाद में उनकी शादी किसी और से हो जाती है । किसी कारणवश उनके पति किसी केस में फंस जाते हैं। इसके बाद, अली खान की काजोल की जिंदगी में वापसी होती है और पुराना प्यार एक बार फिर वापस जाग जाता है और दोनों किस कर लेते हैं ।
द ट्रायल: प्यार, कानून धोखा रॉबर्ट किंग और मिशेल किंग के मशहूर अमेरिकी शो द गुड वाइफ से प्रेरित है । इसमें काजोल एक वकील, एक मां, एक पत्नी हर शेड में दिखाई दे रही । काजोल के साथ-साथ इसमें कुब्रा सैत, जिशु सेन गुप्ता, अली खान, आमिर अली और गौरव पांडे भी अहम रोल में नज़र आ रहे हैं ।
















