Sussanne-Hrithik

कौन कहता है कि अलग हुए दो लोग कभी दोस्त नहीं हो सकते ? ऐसा ही कुछ साबित किया ह्रितिक रोशन और सुजैन रोशन ने जब दोनों एक दूसरे से मिले । भले ही ये दोनों ऑफ़िशियली अलग हो गए हैं लेकिन दोनों के लिए एक-दूसरे का सम्मान और प्यार कम नहीं हुआ है ।

ह्रितिक रोशन ने हाल ही में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए अपनी आगामी फ़िल्म काबिल की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की जिसमें ह्रितिक की पूर्व पत्नी सुजैन रोशन भी शामिल हुईं । इस दौरान सुजैन, ह्रितिक की हौंसला अफ़जाई करती हुईं नजर आईं । सुजैन ने फ़िल्म में ह्रितिक की परफ़ोरमेंस की खूब सराहना की और भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा दिल को छू लेने वाला प्रदर्शन कहा । ह्रितिक के साथ गले मिलते हुए सुजैन ने एक फ़ोटो शेयर किया और लिखा, “Eternal sunshine of the spotless mind… so so so incredibly proud of you Hrithik.”

इस दौरान सुजैन काले रंग की पोशाक में नजर आईं वहीं दूसरी तरफ़ ह्रितिक रोशन बेहद कैजुअल लुक में नजर आए । सुजैन ने ट्विट कर कहा, “The most hearted performance in the history of Indian cinema Hrithik! ‘Kaabil’ will melt you! Kudos to the team Yami Gautam, Sanjay Gupta.”

निर्देशक संजय गुप्ता द्दारा निर्देशित फ़िल्म काबिल एक नेत्रहीन जोड़े की प्रेम कहानी है जिसमें ह्रितिक रोशन और यामी गौतम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं । यह फ़िल्म एक ऐसे बदले की कहानी है जिसे एक आम आदमी बेहद ही खतरनाक खलनायक, जिसका किरदार रोहित रॉय और रोनित रॉय ने निभाया है, से लेता है । यह फ़िल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जब शाहरुख खान की फ़िल्म रईस रिलीज होगी ।