करण जौहर की साल 2012 में आई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, जिसके साथ आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत की थी, का अब सीक्वल आने वाला है, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 । पुनीत मल्होत्रा द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ़ मुख्य भूमिका निभाएंगे जबकि अनन्या पांडे और तारा सुतारिया मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नजर आएंगी । इस फ़िल्म के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत करेंगी । फ़िल्म के ऐलान के साथ ही टाइगर और अनन्या के नाम का ऐलान पहले ही हो गया था, लेकिन आज इसकी तीसरी हिरोइन तारा सुतारिया के नाम का ऐलान हुआ है । इसलिए लोगों को तारा के बारें में जानने की जिज्ञासा काफ़ी बढ़ गई कि आखिर तारा कौन और और कैसे उन्हें धर्मा प्रोडक्शन के साथ डेब्यू करने को मिला ।

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 की अभिनेत्री तारा सुतारिया की ये है पूरी जन्मकुंडली

मनोरंजन जगत के लिए तारा सुतारिया नया नाम नहीं

हम आपको बताते हैं कि तारा कौन है । तारा मनोरंजन जगत के लिए कोई नया नाम नहीं है । वह ओपेरे स्टाइल में गाना गाती है, डांसर हैं और साथ ही फ़िटनेस फ़्रीक है । तारा वॉल्ट डिज्नी की ब्रांड एम्बेस्डर है । तारा ने सा; 2009 में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो, एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा, से अपनी शुरूआत की थी । इसके अलावा वह डिजनी के दो शो-'स्वीट लाइफ और करण एंड कबीर' और 'ओए जस्सी' में नजर आ चुकी हैं ।

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 की अभिनेत्री तारा सुतारिया की ये है पूरी जन्मकुंडली

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2, के ऐलान से पहले तारा नौजवानों के बीच अपने फ़िटनेस और सिगिंग वीडियो को लेकर काफ़ी लोकप्रिय थी । इसके अलावा वह सेंट जेवियर में आयोजित हुए टेड टॉक्स सेशन का भी हिस्सा रह चुकी है । तारा की मां ओपेरा सिंगर है और उनकी एक जुड़वा बहन है । तारा सुतारिया सात साल की उम्र से गाना गा रही हैं ।

तारा ने क्लासिकल बैले, मॉडर्न डांस फॉर्म्स और लैटिन अमेरिकन डांस की भी ट्रेनिंग ली । उन्होंने 'द स्कूल ऑफ क्लासिकल बैले एंड वेस्टर्न डांस', 'रॉयल एकैडमी ऑफ डांस, लंदन' और 'इंपीरियल सोसाइटी फॉर टीचर्स ऑफ डांसिग' से ट्रेनिंग ली है । खबर है कि फिल्म की दूसरी हीरोईन तारा सुतारिया विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं । रोहन मेहरा भी सैफ अली खान के साथ फिल्म बाजार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं ।

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 की अभिनेत्री तारा सुतारिया की ये है पूरी जन्मकुंडली

यह भी पढ़ें : IT’S FINAL! स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में एक नहीं दो-दो हिरोइन होंगी टाइगर श्रॉफ़ की बांहो में

फिल्म की दोनों हीरोइनों को चुनने के लिए फिल्म मेकर्स ने कुल 800 लड़कियों का ऑडिशन लिया । करण के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही ये फ़िल्म 23 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।