टाइगर श्रॉफ़ अभिनीत स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में उनकी अभिनेत्रियों को लेकर एक बड़ा रहस्य बना हुआ था । लेकिन अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है । फ़िल्म के निर्माता करण जौहर ने खुलासा किया था कि वह पुनीत मल्होत्रा द्दारा निर्देशित अपनी आगामी फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 की मुख्य अभिनेत्रियों के बारें में 11 अप्रैल को ऐलान करेंगे, जो टाइगर श्रॉफ़ के अपोजिट नजर आएंग़ी ।

IT’S FINAL! स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में एक नहीं दो-दो हिरोइन होंगी टाइगर श्रॉफ़ की बांहो में

टाइगर श्रॉफ़ के साथ नजर आएंगी अनन्या पांडे और तारा सुतारिया

तो इस बारें में आपकी जिज्ञासा को शांत करते हुए हम आपको बताते हैं कि टाइगर स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में एक नहीं बल्कि दो-दो अभिनेत्रियों के साथ नजर आएंगे । और वो दो अभिनेत्रियां हैं चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और सिंगर-डांसर तारा सुतारिया ।

जानकार सूत्रों के मुताबिक, ''जब करण ने टाइगर को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में साइन किया था तब ही ये तय हो गया था कि उनके अपोजिट दो अभिनेत्रियां होंगी । इन दोनों अभिनेत्रियों के लिए कई सारे नाम सामने आए । इतना ही नहीं हमने तो ये भी सुना था कि, वो दो अभिनेत्रियां होंगी, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर और दूसरी होंगी सैफ़ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान । लेकिन ये महज एक कयास थे और कुछ नहीं । इस फ़िल्म के लिए अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को चुना गया और उनके नाम का फ़ैसला महीने भर पहले लिया गया था ।''

यह भी पढ़ें : स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के लिए टाइगर श्रॉफ़ के खिलाफ़ इस टीवी अभिनेता को चुना ?

अब ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि, क्या तारा और अनन्या स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में वैसा ही चार्म जगा पाएंग़े, जैसा साल 2012 में आई इस सीरिज की पहली फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में आलिया भट्ट< वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जगाया था ।