जब से ईशा देओल ने फ़िल्मों से ब्रेक लिया है तब से वह अपनी घरेलू जिंदगी में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हो गई हैं । जैसा की सभी को पता है कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल जल्द ही मां बनने वाली हैं और इन दिनों वह अपनी प्रेगनेंसी पीरियड का लुत्फ़ उठा रही हैं ।

हाल ही में ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी के साथ बेबीमून पर गई थी, जहां उन्होंने अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताया । मुंबई की बारिश के लिए तड़पती ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फ़ोटो पोस्ट की जिसमें वह अपने बेबी बम्प को फ़्लॉंट करते हुए गर्मी को मात देते हुईं नजर आईं । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए ईशा ने गर्मी जैसा ,महसूस होते हुए मुंबई की बारिश के लिए अपनी बेकरारी को व्यक्त किया । ईशा ने लिखा, , "So hot/ feels like summertime/ Mumbai rains where are you? #mumbairains #monsoon #feelslikesummer"आपको बता दें कि ईशा ने पिछले हफ़्ते ही इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है । इस तस्वीर में ईशा ने ड़ेनिम शॉर्ट्स के साथ काले रंग का प्रिंटेड टॉप पहना हुआ है । कानों में गोल ईयररिंग्स और आंखों पर चश्मा लगाए हुए ईशा देओल काफ़ी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं ।

आपको बता दें की ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से साल 2012 में 29 जून को शादी रचाई । दिलचस्प बात ये है कि ईशा और भरत की मुलाकात हेमा मालिनी की फ़िल्म टेल मी ओ खुदा के सेट पर हुई थी । वहीं से दोनों के बीच प्यार पनपा जो बाद में शादी में बदल गया ।