अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं । राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ मिलकर ये गुड न्यूज शेयर की है । राजकुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बताया कि पत्रलेखा प्रेग्नेंट है ।

पेरेंट्स बनने वाले हैं राजकुमार राव-पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर माता-पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है । उनकी इस गुड न्यूज को शेयर करने के बाद कई सेलेब्स और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं । उन्होंने पालने के साथ एक खूबसूरत पेस्टल रंग की तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की, जिसमें लिखा है “हम बहुत खुश हैं । राजकुमार और पत्रलेखा का बेबी आने वाला है ।”
इसके बाद से फैंस लगातार दोनों को बधाई संदेश भेज रहे हैं । वहीं सेलेब्स भी इस मौके पर पीछे नहीं रहे. भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, पुलकित सम्राट, सोहा अली खान, और स्मृति ईरानी जैसे सितारों ने कपल को दिल से बधाइयां दीं ।
काफ़ी साल लिवइन रिलेशनशिप में रहने के बाद राजकुमार और पत्रलेखा 2021 में शादी के बंधन में बंधे ।
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार जल्द ही फिल्म मालिक में नजर आने वाले हैं, जो 11 जुलाई को रिलीज़ होगी । वहीं पत्रलेखा को आखिरी बार फिल्म फुले में देखा गया था ।
















