भले ही महिलाओं पर आधारित फ़िल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का को इंटरनेशनल फ़ेस्टिवल में खूब सम्मान प्राप्त हुआ हो लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इसे फ़िल्म प्रमाणीकरण का सर्टिफ़िकेट देने से इंकार दिया । लेकिन सीबीएफ़सी से तमाम टकराव झेलने के बाद आखिरकार फ़िल्म रिलीज के लिए तैयार हो ही गई । लेकिन अब इस फ़िल्म ने एक आंदोलन का रूप ले लिया है । कई लोग सामाजिक मानदंडों को तोड़ने के लिए #LipstickRebellion नाम के इस कैम्पेन में सामने आ रहे हैं और लिपस्टिक अंडर माई बुर्का को अपना समर्थन प्रदान कर रहे हैं ।

रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा और टेलीविजन उद्योग से कई अभिनेत्रियां इस कैम्पेन के समर्थन में सामने आईं हैं । अब अर्जुन कपूर, जो बॉलीवुड के पहले ऐसे पुरुष कलाकार हैं जो खुले तौर पर चल रहे इस आंदोलन #LipstickRebellion का समर्थन करते हैं । अर्जुन कपूर ने अपनी मध्यमा उंगली (मिडिल फिंगर) पर लिपस्टिक को रखा है और इस तरह से कैम्पेन का समर्थन करते हुए अर्जुन ने लिखा, "किसी को भी नहीं बताएं कि आपको क्या करना है । यहाँ सभी आश्चर्यजनक महिलाएं हैं!असली मर्द हमेशा महिला के साथ खड़ा होता है ।

इससे पहले, एकता कपूर, जो प्रकाश झा द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म को प्रस्तुत कर रही हैं, ने ट्विटर का सहारा लेते हुए लिखा, "पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों तक ही सीमित नहीं है, जैसे नारीवाद न केवल महिलाओं द्वारा समर्थित विचारधारा है । असली पुरुष मजबूत महिलाओं के साथ खड़े होते हैं । एकता ने कहा कि यह उंगली सीबीएफसी के लिए नहीं बल्कि पितृसत्तात्मक समाज की ओर है, जो महिलाओं को बाहर नहीं आने देता और उन्हें उनकी आवाज को दबाने पर मजबूर करता है । “Patriarchy isn’t restricted only to men, just like feminism isn’t only an ideology supported by women. Real Men stand with strong women. A special someone kickstarts #MenForLipstick tomorrow.”

अलंकृता श्रीवास्तव द्दारा निर्देशित फ़िल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । वैसे अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगमैइ फ़िल्म मुबारकां के प्रमोशन में जुटे हुए हैं । इस फ़िल्म में वह अनिल कपूर, आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज के साथ नजर आएंगे । यह फ़िल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।