
भले ही एमी जैक्सन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 2012 में की हो लेकिन मॉडल से अभिनेत्री बनी एमी ने समय के साथ-साथ अपने चाहने वालों की सूची भी काफ़ी लंबी कर ली है । इन दिनों एमी जैक्सन अपनी हॉटनैस से इंटरनेट की दुनिया की सनसनी बन चुकी हैं ।
अभी हाल ही में, एमी, जो अपने काम के सिलसिले में दुनियाभर में अपनी जगह बना रही हैं, फ़ैशन पोर्टल के लिए फ़ोटोशूट करती हुई नजर आईं । एमी जैक्सन का ये फ़ोटोशूट हुआ हॉट स्विमसूट में जिसमें एमी की हॉटनैस कहर ढा रही थी । बहरहाल दूसरी तस्वीर की बात करें तो, एमी ने दूसरी तस्वीर में गोल्ड फ्रिन्ज वाला क्रोशिए का टॉप पहना हुआ है जिसे हमने सुना है कि विस्कोस और मेटालिया पॉलिएस्टर से हस्तनिर्मित किया गया है । इस टॉप के साथ एमी ने चमकती हुई लेगिंग्स पहनी हुई है । खैर, इस तस्वीर में एमी जैक्सन तापमान को और भी ज्यादा बढ़ा रही है ।
इसमें कोई शक नहीं है कि एमी जैक्सन की इस हॉटनैस से एक पल के लिए भी नजर नहीं हटती है । फ़िल्मों की बात करें तो, एमी जैक्सन जल्द ही रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ आगामी फ़िल्म 2.0 में नजर आएंगी । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















