
जब से तैमुर अली खान का जन्म हुआ है तब से तैमुर लगातार सुर्खियों में बने हुए है । तैमुर के चर्चा में रहें भी क्यों न, आखिरकर उनका जन्म शाही पटौदी परिवार और बॉलीवुड के प्रतिष्ठित परिवार कपूर खानदान से जो हुआ है । तैमुर की हर एक झलक इंटरनेट के रिकॉर्ड्स आसानी से तोड़ देती है और अब जबकि उनका पहला जन्मदिन है तो, उस पर तो मीडिया की आंखे टिकना लाजमी है ।
हालांकि करिश्मा कपूर ने ये खुलासा किया था कि तैमुर अली खान का पहला जन्मदिन, जो कि 20 दिसंबर को है, पूरी तरह से और सख्ती से एक निजी कार्यक्रम होगा । इसी के साथ उन्होंने यह भी उल्लेख किया था कि जन्मदिन समारोह मुंबई में नहीं आयोजित किया जाएगा बल्कि सैफ अली खान के पटौदी महल में आयोजित होगा । आपको बता दें कि सैफ अली खान के पुश्तैनी महल ‘पटौदी पैलेस’ का इतिहास में भी नाम दर्ज है । और इसी ऐतिहासिक जगह मनाया जाएगा तैमुर अली खान का पहला जन्मदिन, जो यादगार रहेगा । इसमें सिर्फ़ परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे ।

जहां करीना कपूर खान और सैफ़ अली खान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते है, वहीं तैमुर की मौसी यानी करिश्मा कपूर लगातार हमें उनकी जिंदगी की झलकियां दिखलाती हैं । हमने सुना है कि करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों और मां बबीता के साथ तैमुर अली का जन्मदिन मनाने के लिए पटौदी महल पहुंच चुकी है । तैमुर के जन्मदिन की तैयारी जोरों-रों से शुरू हो चुकी है ।
सभी शोर-शराबे के बीच, नन्हें नवाब तैमुर पटौदी हाउस में अपने पापा सैफ़ अली खान के साथ घुड़सवारी का आनंद लेते हुए नजर आए । करिश्मा कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “#prebirthdaycelebrations #babynawab #familyfun #perfectpic.” इतना ही नहीं करिश्मा ने एक और तस्वीर को शेयर कि्या जिसमें वह लोकप्रिय जोड़ी सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान के साथ नजर आ रही हैं । इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “#lazymondaysbelike#familyfun #pataudidiaries.”
परिवार के अलावा, हमने सुना है कि फ़िल्म जगत से ये सेलिब्रिटी भी इस जश्न में शामिल होंगे और उन सेलिब्रिटी में शामिल हैं– अरोड़ा सिस्टर्स यानी मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा लड़ाक, करण जौहर सहित बेबो की गैंग में शामिल अन्य लोग । यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि करण अपने बच्चों–यश और रूही को भी साथ लेकर जाएंगे या नहीं ।
















