
अक्षय कुमार शायद, बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक है । अक्षय के पास अगले साल कई सारी फ़िल्में करने को है, ऐसे में अक्षय, काम से थोड़ा सा ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ नए साल 2018 के आगमन में जुट गए है । अक्षय ने हाल ही में अपनी फ़िल्म गोल्ड की शूटिंग पूरी की और वे अपनी आगामी फ़िल्म पैडमैन, जो कि अगले महीने रिलीज होने वाली है, के प्रमोशन में जल्द ही जुटेंगे । काफ़ी व्यस्त साल रहने के नाते अक्षय एक अच्छे ब्रेक के कहदार है ।
और सबसे पहली बात तो ये कि अक्षय कुमार ने अपना लुक बदल लिया है । अक्षय अपने बेहद छोटे बालों वाले लुक को फ़्लॉंट करते हुए होलीडे सीजन के लिए एकदम तैयार है । इस साल उन्होंने तीन फ़िल्में पूरी की-पैडमैन, 2.0 और गोल्ड । और अब वह न्यू ईयर तक एक महीने के ब्रेक पर है । इसलिए उन्होंने अपने बेहद छोटे बाल करवा लिए । अपने हाथों में सांता डॉल को पकड़े हुए अक्षय इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है ।
यह भी कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार 22 दिसंबर से 3 जनवरी तक अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चे आरव व नितारा के साथ केप टाउन और दक्षिण अफ्रीका रहेंगे ।
अक्षय कुमार जल्द ही भारत लौटेंगे और आर बाल्की की फ़िल्म पैडमैन की शूटिंग शुरू करेंगे । इस फ़िल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















