कपिल शर्मा टेलीविजन पर फ़िर से एक नई शुरूआत करने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं । लेकिन फ़िलहाल कपिल शर्मा आउट ऑफ़ शेप में है । और इस बात को वह बहुत अच्छी तरह जानते है । अपने लंबे ब्रेक के बाद एक बार फ़िर कपिल अपनी फ़िटनेस पर काम करने में जुट गए हैं ताकि वो अपनी पहले वाली फ़िट बॉडी को फ़िर से पा सके । कपिल शर्मा एक बार फ़िर कैमरे पर अपना जादू चलाने के लिए कठिन डायट प्लान फ़ोलो कर रहे है ।

कपिल शर्मा कमबैक करने की तैयारी में जुटें
इस बीच वह मीडिया महकमों से उनके बारें में कुछ भी गलत लिखने से रोकने के लिए अनुरोध कर रहे हैं । जब मैंने कपिल के साथ बातचीत की तो उन्होंने मुझे यह बात बताकर चौंका दिया कि उनके द्दारा बोली गई बातें, जो मीडिया में चल रही हैं, एकदम झूठी है । "मैंने किसी भी पत्रकार से बात नहीं की है और न ही किसी पोर्टल, वेबसाइट या समाचार पत्र को अपना कोई बयान दिया है । वो खुद लिख रहे हैं जो उनकी मर्जी में आ रहा है । मैं मीडिया पर्सन से अनुरोध करता हूं कि प्लीज मेरे बारें में गलत-सलत बातें न फ़ैलाएं और झूठे बयान मेरे मत्थे न मड़ें ।''
इस बीच खबर आई थी, कपिल अपने पुराने दोस्त और कट्टर प्रतिद्वंद्वी अभिषेक कृष्णा के साथ टीम-अप कर रहे हैं, इस पर कपिल से जुड़े करीबी सूत्र ने इसे "प्रीमैच्योर और अव्यवहारिक" बताया ।
कपिल अपने शो से किसी कई कॉमिक टैलेंट को लॉंच कर सकते हैं
कपिल से जुड़े सूत्र ने बताया कि, अभिषेक कृष्णा 'महज एक विचार' था । इसके बाद सूत्र ने बताया कि, ''ये विचार उनके दिमाग में आ सकता है । लेकिन अभी फ़िलहाल ये कहना कि कपिल अभिषेक कृष्णा या किसी अन्य के साथ टीम-अप कर रहे हैं, काफ़ी जल्दबाजी वाला बयान होगा । हो सकता है कि कपिल उनके साथ टीम-अप करें जिनके साथ वह पहले भी काम कर चुके हैं या नहीं कर चुके हैं ।
यह भी पढ़ें : अपने फ़ैंस से किए वादे को पूरा करने में जुटे कपिल शर्मा, शेप में आने के लिए बहा रहे हैं पसीना
हो सकता है कि वह अपने नए शो में किसी नए कॉमिक टैलेंट को लॉंच करें । कपिल ने ये भी पढ़ा कि वह द कपिल शर्मा शो के साथ अपना कमबैक करेंगे । जबकि अभी तक उनके कमबैक शो के नाम पर विचार-विमर्श चल रहा है । लेकिन इतना जरूर है कि यह एक स्टेंड-अप कॉमेडी शो होगा । जो दर्शक कपिल से चाहते है । लेकिन इसके अलावा अभी तक कुछ भी फ़ाइनल नहीं हुआ है ।''
















