कोरोना वायरस महामारी बनकर पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है । दिन-प्रति-दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है । इसका संक्रमण ज्यादा न फ़ैले इसके लिए देश में जारीइ 21 दिनों के लॉकडाउन को भी आगे बढ़ाने की बात की जा रही है । इसी बीच, बॉलीवुड के अभिनेता धर्मेंद्र, जो अब फ़िल्मी चकाचौंध से दूर अपने फ़ार्महाउस में चैन की जिंदगी बिता रहे हैं, ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि तेजी से फ़ैल रहा कोरोना वायरस इंसान के बुरे कर्मों का नतीजा है । धर्मेंद्र कोरोना वायरस के कारण काफी दुखी हैं और इसलिए उन्होंने इसे लेकर अपनी चिंता जाहिर की है ।

धर्मेंद्र ने कोरोना वायरस पर चिंता जाहिर की
अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर लिखा, ‘एक नेक इंसान होकर जिंदगी को जीयो, मालिक अपनी हर नीमत से झोली भर देगा आपकी ।’ अपने इस वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं कि, “आज इंसान अपने गुनाहों की सजा पा रहा है दोस्तों । ये कोरोना हमारे बुरे कर्मों का फल है । इंसानियत से मोहब्बत की होती तो ये घड़ी कभी नहीं आती है । आज मैं काफी दुखी हूं अपने लिए, बच्चों के लिए, आपके लिए और दुनिया के लिए । अभी भी इससे सबक ले लो और इंसानियत के लिए एक हो जाओ ।”
View this post on Instagramऐक नेक इंसान होकर जिंदगी को जीयो, मालिक अपनी हर नीमत से झोली भर देगा आपकी
सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फ़ैंस से जुड़े रहने वाले धर्मेंद्र आजकल अपने फार्महाउस पर रहते हैं और वहीं खेती-बाड़ी में वक्त गुजारते हैं । बीच-बीच में वह अपने फैन्स के लिए वीडियो शेयर करते रहते हैं ।
















