महामारी बने कोरोना वायरस के संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के लिए देश में पहले से लॉकडाउन लागू है । तेजी से बढ़ती कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या को देखकर महाराष्ट्र में लॉकडाउन बढ़ाकर अब 30 अप्रैल तक कर दिया है । लॉकडाउन के कारण ज्यादातर बॉलिवुड स्टार्स तो अपने घर पर ही हैं लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार्स भी हैं जो घर से बाहर फंस गए हैं । और उन्हीं में से एक हैं टाइगर श्रॉफ़ के पिता जैकी श्रॉफ, जो लॉकडाउन में अपने परिवार से दूर अपने खंडाला फ़ार्महाउस में हैं । जैकी श्रॉफ अपने इस फ़ॉर्महाउस पर अकेले ही हैं जबकि उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ़, बेटा टाइगर और बेटी कृष्णा मुंबई में हैं ।

जैकी श्रॉफ प्रकृति के करीब रहकर काफ़ी खुश हैं
जैकी के मुंबई से वाले घर से दूर फ़ार्महाउस में फ़ंसे होने की खबर खुद उनकी आयशा श्रॉफ़ ने अपने सोशल अकाउंट के जरि दी । आयशा ने कहा कि भले ही जैकी घर से दूर फ़ार्महाउस पर हैं लेकिन वह वहां प्रकृति के करीब काफ़ी खुश हैं । जैकी अपने लगभग 40 हजार स्क्वेयर फीट में फैले गार्डन में पेड़-पौधों के साथ वक्त गुजार रहे हैं । आयशा ने ये भी बताया कि, जैकी वहां अकेले नहीं हैं और लॉकडाउन के बीच उनका पूरा स्टाफ वहां पर मौजूद है । जैकी फार्महाउस पर ताजी हवा, खुली जगह और अपने गार्डन की ऑर्गैनिक सब्जियों का भरपूर मजा ले रहे हैं ।
कोरोना महामारी से निपटने के लिए जैकी ने फ़िल्म फ़ेड़रेशन से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक मदद की । इसी के साथ जैकी ने सभी लोगों को घरों में रहने की भी सलाह दी ।
यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बिकिनी सेल्फ़ी में फ़्लॉंट की अपनी टोंड बॉडी
इससे पहले खबर आई थी कि जया बच्चन भी अपने परिवार से दूर दिल्ली में हैं । और लॉकडाउन के कारण मुंबई नहीं आ पाईं । वहीं मनोज बाजपेयी भी शूटिंग के दौरान उत्तराखंड में लॉकडाउन में फंस गए हैं ।
















