अभी हाल ही में वैजयंती मूवीज़ ने अनाउंस किया था कि उसकी आगामी फ़िल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ नजर आएंगे । निर्माता सी अश्विनी दत्त, सह-निर्माता स्वप्ना व प्रियंका दत्त द्दारा निर्मित इस फ़िल्म को नाग अश्विन द्दारा डायरेक्ट किया जाएगा । साइंस-फ़िक्शन बेस्ड इस फ़िल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण और प्रभास की जोडी देखने को मिलेगी । दोनों ही एक दूसरे के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं ।

दीपिका पादुकोण और प्रभास एक दूसरे के साथ काम करने के लिए उत्साहित

दीपिका पादुकोण और प्रभास साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं

दीपिका और प्रभास ने एक दूसरे के साथ काम करने को लेकर अपना उत्साह दिखाते हुए सोशल मीडिया पर इस फ़िल्म के लिए अपने रोमांच को शेयर किया । प्रभास ने भी लिखा, We are very excited to have @deepikapadukone on board, welcome ?” इसके जवाब में दीपिका ने कहा, Thank You so much for the warm welcome!I cannot wait for this incredible journey to begin... ??”

इस पैन-इंडियन फिल्म को तीन भाषा- हिंदी, तमिल और तेलुगु में शूट किया जाएगा । यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जो भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली से भी बड़ी बताई जा रही है । यह एक साइंस-फिक्शन शैली की फ़िल्म होगी।

यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण को प्रभास के साथ उनकी साइंस-फ़िक्शन के लिए मिले 20 करोड़ रु

इस प्रॉजेक्ट को वैजयंती मूवीज़, निर्माता सी अश्विनी दत्त, सह-निर्माता स्वप्ना और प्रियंका दत्त और निर्देशक अश्विन नाग द्वारा बनाया जा रहा है ।